फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farmers of cash from home Including the theft of millions

किसान के घर से नगदी समेत लाखों की चोरी

Thu, 17 Sep 2015 11:32 PM IST
धौरहरा
धौरहरा Updated Thu, 17 Sep 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
Farmers of cash from home Including the theft of millions
कोतवाली क्षेत्र के बजहा संकल्पा गांव में दीवार फांदकर चोर घर में घुस आए और 21 हजार की नगदी सहित ढाई लाख के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित किसान ने कोतवाली में तहरीर दी है लेकिन अभी तक रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बजहा संकल्पा निवासी किसान शिवकुमार तिवारी घर की छत पर सो रहे थे और घर की महिलाएं पड़ोस के मंदिर में हरतालिका तीज जागरण में गई थी। इसी का फायदा उठा चोर घर की दीवार फांदकर दाखिल हो गए और कमरों में रखे बक्सों में 21 हजार की नगदी के अलावा करीब ढाई लाख के जेवरात और बर्तन, 45 साड़ी लेकर फरार हो गए। चोरों ने खाली बक्से गांव के बाहर खेतों में डाल दिए। पीड़ित किसान शिवकुमार तिवारी ने कोतवाली में चोरी की तहरीर दी है। पुलिस ने सूचना मिलने पर मौका मुआयना किया लेकिन अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed