{"_id":"69da8241a6c5bcfa0b115ddebe98b03d","slug":"farmers-in-behnnpurwa-millions-of-house-robbery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहननपुरवा में किसान के घर लाखों का डाका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेहननपुरवा में किसान के घर लाखों का डाका
धौरहरा
Updated Wed, 30 Dec 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के बेहननपुरवा के मजरा केशवापुर खुर्द में एक किसान के घर आधा दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाश गृहस्वामी को असलहे के बल पर कब्जे में लेकर घर का दरवाजा खुलवाकर अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद सभी सदस्यों को एक कमरे में बंद कर दिया और तीन लाख के जेवर, 11 हजार की नकदी लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
बेहननपुरवा के मजरा केशवापुर खुर्द निवासी किसान संजय वर्मा सोमवार की रात घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे। रात करीब एक बजे छह बदमाशों ने असलहों के बल पर उन्हें कब्जे में ले लिया और धमकाकर घर का दरवाजा खुलवा लिया। इसके बाद सभी बदमाश घर में दाखिल हो गए। बदमाशों ने अंदर सो रहे संजय वर्मा के दो बच्चों और पत्नी को कब्जे में ले लिया। एक कमरे में बंद कर दिया। पीड़ित संजय वर्मा के मुताबिक कमरों के ताले तोड़ने के बाद बदमाशों ने अलमारी और बक्सों में रखे 11 हजार रुपये, सोने का हार झुमकी, मंगलटीका, जेवरी, अंगूठी सहित तीन लाख कीमत के जेवर लूट लिए। सुबह पड़ोसियों ने कमरा खोला, तब जाकर पीड़ित आजाद हुए। पीड़ित गृहस्वामी ने धौरहरा कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल रंजीत सिंह यादव ने बताया कि मौका मुआयना कराया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।