फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Family upset by mess

दबंगई से परिवार परेशान

Thu, 04 Jun 2015 06:44 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 04 Jun 2015 06:44 PM IST
विज्ञापन
Family upset by mess
फूलबेंहड़ थाना क्षेत्र के गांव करसौर निवासी शत्रोहन लाल का परिवार लोगों की दबंगई से परेशान है। गुरुवार को शत्रोहन पत्नी के साथ डीएम से मिले और रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन

करसौर निवासी शत्रोहन की पत्नी नन्ही देवी ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि गांव के  ही कुछ दबंग उनके खेत में खडे़ आम के पेड़ काट रहे थे। जब उसने पेड़ काटने से मना किया तो उन लोगों ने लाठी डंडो से मारा पीटा। पीड़ित अपने पति के साथ इसकी शिकायत लेकर थाने पहुंची तो पुलिस ने उन लोगाें वहां से भगा दिया। शत्रोहन लाल ने बताया कि उसके पास मात्र एक बीघा जमीन है जो कनौजी लाल के खेत के पास है। उसमें एक दर्जन आम के पेड़ लगे हैं, विपक्षी उस पर कब्जा करना चाह रहे हैं तथा आए दिन परेशान कर रहे हैं। पुलिस भी उन्ही लोगों से मिली हुई है। बार-बार शिकायत करने पर भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। नन्ही देवी ने गुरुवार को डीएम से मिलकर विपक्षियों पर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed