फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Family hostage miscreants looted millions

घरवालों को बंधक बनाकर बदमाशों ने लाखों लूटे

Mon, 26 Dec 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां। Updated Mon, 26 Dec 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Family hostage miscreants looted millions
डकैती - फोटो : अमर उजाला
किराए पर रह रहीं दो छात्राओं से भी लूटी नगदी
विज्ञापन

आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने की वारदात
तहरीर बदलवाकर पुलिस ने दर्ज की चोरी की रिपोर्ट

मोहल्ला माहीगिरान की नई बस्ती के एक घर में घुसे आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने परिवार वालों को असलहों के बल पर कब्जे में कर लिया और उनकी बांधकर जमकर पिटाई की। बदमाश नगदी-जेवर समेत करीब ढाई लाख रुपये का सामान लूट ले गए। बदमाशों ने किराए पर रह रहीं दो थारू छात्राओं को भी नहीं बख्शा और उनसे नगदी और मोबाइल लूट ले गए। लूट-डकैती की घटना को छुपाने में माहिर पुलिस ने तहरीर बदलवाकर लूट की रिपोर्ट चोरी में दर्ज कर ली है। 

नई बस्ती निवासी इकबाल खां की पत्नी रेहाना ने बताया कि उनके पति इकबाल खां एक साल पहले सऊदी अरब काम करने चले गए। घर में वह दो छोटे बच्चों के साथ रहती है। इसके अलावा मकान में चंदनचौकी की थारू छात्राएं सुनीता और सोनिया राना भी रहती हैं। रविवार की रात करीब एक बजे आधा दर्जन नकाबपोश बदमाश मेन दरवाजे से घर में घुस गए। बंदूकों और तमंचों के बल पर सभी सदस्यों को बंधक बना लिया और पिटाई कर 15 हजार रुपये, एक तोला झुमकी समेत करीब ढाई लाख रुपये के जेवर लूट ले गए। बदमाशों ने छात्रा सोनिया तथा सुनीता से नगदी और मोबाइल मोबाइल लूट लिए। डेढ़ घंटे लूटपाट करने के बाद बदमाशों ने घर की बिजली बंद कर दी और मेन दरवाजे से फरार हो गए। किसी तरह से बंधनमुक्त होकर उन्होंने लाइट जलाई तथा छत पर चढ़कर शोर शराबा किया, जिस पर आसपास के लोग भी मौके पर आ गए। रेहाना के भाई महमूद ने घटना की तहरीर पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने दूसरी तहरीर लिखवाकर चोरी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed