फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fallen tree , girl The escaped death

पेड़ गिरा, बालिका की दबकर मौत

Tue, 10 Mar 2015 08:09 PM IST
बिजुआ
बिजुआ Updated Tue, 10 Mar 2015 08:09 PM IST
विज्ञापन
Fallen tree , girl The escaped death
भीरा थाना क्षेत्र के अंबरपुरवा गांव में एक भारी भरकम बरगद का पेड़ गिरने से उसके नीचे खेल रही चार साल की बच्ची की दब जाने से मौत हो गई।   
विज्ञापन

अंबरपुरवा निवासी शत्रोहन की चार साल की बेटी राधा घर के दरवाजे पर खेल रही थी। तभी घर के सामने लगा एक भारी भरकम बरगद का पेड़ गिर गया। इसी दौरान वहां खेल रही राधा पेड़ की एक मोटी डाल के नीचे दब गई। पेड़ गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर आ गए, वहीं शत्रोहन के घर से भी लोग निकल आए। बच्ची के नीचे दबे होने की जानकारी होते ही लोग पेड़ का हिस्सा हटाने लगे। काफी कोशिश के बाद लोग जब पेड़ के हिस्से को हटाकर बच्ची को बाहर निकाल पाए, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बच्ची की मौत पर पूरे घर मे मातम छा गया, गांव के लोगों का तांता शत्रोहन के घर लगना शुरू हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed