फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Explanation of thieves in Magalgunj and Isjanagar

मैगलगंज और ईसानगर में हुई चोरियों का खुलासा  

Wed, 28 Jun 2017 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 28 Jun 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
Explanation of thieves in Magalgunj and Isjanagar
खुलासा - फोटो : अमर उजाला
तीन अभियुक्त गिरफ्तार, देशी बंदूक समेत चोरी का सामान बरामद
विज्ञापन

दो थाना क्षेत्रों में हुई चोरियों की कई घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया है। मैगलगंज पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बंदूक सहित चोरी का सामान बरामद किया, जबकि दो अभियुक्त फरार हो गए। वहीं ईसानगर पुलिस ने एक अभियुक्त को पकड़ा है। 
पुलिस लाइंस सभागार में एएसपी घनश्याम चौरसिया ने पत्रकार वार्ता में बताया कि मई-जून में मैगलगंज थाना क्षेत्र में चोरी की कई वारदातें हुई थीं, जिनके खुलासे के लिए प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पांडेय के नेतृत्व में टीम गठित कर सर्विलांस सेल की मदद ली गई। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने अभियुक्त रामकुमार निवासी नई बस्ती खखरा और मंगल निवासी ईटारोरा थाना खैराबाद जिला सीतापुर को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने 25 मई को लालपुर में हाकिम सिंह यादव के घर और 28 मई को सुभाषचंद्र यादव निवासी धर्माखेड़ा के घर चोरी की घटना स्वीकार की है। इसके अलावा 31 मई को चौखड़िया और 16 जून की रात धर्माखेड़ा निवासी जयकरन सक्सेना के घर नकब लगाकर की गई चोरी में शामिल थे। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने आठ हजार नकद समेत करीब डेढ़ लाख कीमत का सामान बरामद किया है। इनके पास से बंदूक और कई अन्य सामान बरामद हुए है। जबकि मौके से फरार दो अभियुक्तों की पंचम निवासी ईटारोरा और महेश निवासी कमलादीनपुर के तौर पर पहचान हुई है। खुलासा करने वाली टीम में एसएसआई तौफीक खां, एसआई सूर्यमणि यादव शामिल रहे। 
विज्ञापन

उधर, ईसानगर थाना के खमरिया चौकी पुलिस ने 14 अप्रैल की रात पैकापुर गांव में मूला देवी के घर हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। चौकी इंचार्ज अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे दबिश देकर पैकापुर निवासी संतोष पासी को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर चोरी हुआ मोबाइल, 1800 रुपये नकद और दो साड़ियां बरामद हुई हैं। पूछताछ में तीन अन्य अभियुक्तों राजकुमार निवासी पैकापुर, जाबिर निवासी त्रिकोलिया और साबिर के नाम सामने आए हैं। जाबिर और साबिर के खिलाफ पहले से ही चार-चार मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed