फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Entered the house, looting and firing

घर में घुसकर लूटपाट और फायरिंग

Tue, 06 Dec 2016 10:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  उचौलिया (लखीमपुर खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो  उचौलिया (लखीमपुर खीरी)। Updated Tue, 06 Dec 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
Entered the house, looting and firing
लूट का छवि‌चित्र - फोटो : अमर उजाला
परिवार वालों को बांधकर पीटा, दहशत 
विज्ञापन

नकदी समेत दो लाख के जेवर लूटकर फरार 

 गांव सोनौवा में सोमवार की रात छह बदमाशों ने गांव निवासी राधेश्याम के घर धावा बोल दिया और परिवार वालों की बांधकर पिटाई की और सभी को बांध दिया। ग्रामीणों के ललकारने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। ग्रामीणों के जवाबी फायर करने पर बदमाश नकदी समेत करीब दो लाख के जेवर लूट कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची सीओ ने घटनास्थल का जायजा लिया और परिवार वालों और ग्रामीणों से घटना के बावत जानकारी ली। 

सोमवार की रात करीब दो बजे दीवार कूदकर सात-आठ बदमाश राधेश्याम के घर घुस गए। गृहस्वामी की पुत्रवधू सोनी ने बताया कि घर में घुसते ही चार बदमाशों ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया और शोर मचाने पर जान से मार देने की धमकी देते हुए कानों के टॉप्स निकाल लिए। घर के बाहर खड़े कुछ बदमाश अरविंद को पकड़कर घर में ले आए। इसी बीच पड़ोसी रामचंद्र जब उठे तो दो बदमाशों ने उन्हें भी दबोच लिया। बदमाशों ने यहां सभी की पिटाई की और घर खंगाल डाला। इसके बाद बदमाश मकान के दूसरे हिस्से में पहुंचे और वहां सो रही लीलावती, उनके पास सो रहे राधेश्याम के छोटे पुत्र अमित कुमार और तीन साल के पुत्र आर्यन को कब्जे में कर लिया। आर्यन की कनपटी पर तमंचा लगाकर बदमाश सभी को एक कमरे के पास ले गए और आवाज देकर कमरे के अंदर सो रहे अमित से दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खुलते ही बदमाशों ने अमित और उसकी पत्नी को कब्जे में लेकर हाथ बांध दिए और लूटपाट शुरू कर दी। अमित ने बताया कि तीन बदमाशों ने 12 सौ रुपये की नकदी, अलमारी में रखे सोने का हार, पायल, कमरबिछुआ, मांगबेंदी, झाला, नथुनी और सोनी के कान में पहने कुंडल समेत करीब दो लाख रुपये के जेवर लूट लिए। आहट मिलने पर पहली मंजिल पर बने कमरे में सो रहे राधेश्याम ने गांव वालों को खबर की। इस पर ग्रामीण एकत्र होने लगे। ग्रामीणों ने जब ललकारा तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में ग्रामीणों ने भी कई राउंड फायर किए। घेराबंदी होते देख बदमाश फायरिंग करते हुए खेतों की ओर भाग गए। सूचना के करीब एक घंटे बाद मौके पर चौकी प्रभारी शशिशेखर यादव पहुंचे और ग्रामीणों के साथ बदमाशों की तलाश की, मगर कोई हाथ नही लगा। चौकी प्रभारी ने फायरिंग से इंकार किया है। मंगलवार की सुबह सीओ मोहम्मदी एलडी भारती ने इंस्पेक्टर के साथ गांव जाकर घटना की जानकारी ली। उन्होने बताया कि तहरीर के मुताबिक मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed