फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Emergency power cuts increased the agonies of

बिजली की इमरजेंसी कटौती से लोगों की मुश्किलें बढ़ी

Sat, 13 Feb 2016 08:05 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 13 Feb 2016 08:05 PM IST
विज्ञापन
Emergency power cuts increased the agonies of
शहरी क्षेत्र की बिजली सप्लाई पर इन दिनों इमरजेंसी कटौती की जबरदस्त मार पड़ रही है। जिससे 15 घंटे बिजली मुहैया कराने का वादा न सिर्फ हवा-हवाई साबित हो रहा है, बल्कि इससे शहरवासियों की दिक्कतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। बिजली न मिलने से पानी की सप्लाई लड़खड़ाई हुई है, वहीं लघु उद्योग धंधे भी बुरी तरह प्रभावित हो गई है। सबसे बुरा हाल बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में जुटे विद्यार्थियों का है। अंधाधुंध बिजली कटौती होने से उनकी पढ़ाई नहीं पूरी हो पा रही है।
विज्ञापन

मौजूदा समय में शहरवासियों को 24 घंटे में महज 12 से 13 घंटे ही बिजली सप्लाई मिल रही है। दिन में कई चरणों में इमरजेंसी कटौती लागू होने से सात से आठ घंटे बिजली गुल हो जा रही है, वहीं रात में तीन से चार घंटे कटौती की जा रही है। बिजली न मिलने से नगर पालिका के नलकूपों से पानी की सप्लाई लड़खड़ा गई है, इससे शहरवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। वहीं, बिजली किल्लत से शहर के लघु उद्योग धंधे भी बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। इनमें फोटो स्टेट की दुकानें, साइबर कैफे, ऑयल मिल, खराद कारोबार, पालेसर, आटा चक्की समेत कई अन्य व्यापार लगभग बंदी के कगार पर पहुंच रहे हैं। व्यापार मंडल (कंछल गुट) के जिला महामंत्री अशोक गुप्ता का कहना है कि बिजली के मामले जो हालात दस साल पहले थे, आज भी वही दिक्कतें बनी हुई हैं। इसमें सुधार के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है, जबकि इसका सबसे बड़ा असर व्यापारी वर्ग पर पड़ रहा है। वहीं व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) के नगर महामंत्री उमेश शुक्ला का कहना है कि बिजली बिलों में जिस तरह इजाफा किया जा रहा है, सरकार को चाहिए कि उसी तरह बिजली सप्लाई में भी इजाफा करे, तभी उद्योग धंधों की सेहत सुधर सकती है। इधर, बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता रजनीकांत मिश्रा का कहना है कि शहर को रोस्टर के हिसाब से ही बिजली सप्लाई करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन 132 केवी ग्रिड में लो वोल्टेज होने पर संसाधनों को बचाने के लिए इमरजेंसी कटौती करनी पड़ रही है। उम्मीद है जल्द ही बिजली सप्लाई में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed