{"_id":"590386334f1c1b342bc0bda7","slug":"electricity-stolen-in-the-factory-of-dryliners","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइक्लीनर्स के कारखाना में पकड़ी बिजली चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ड्राइक्लीनर्स के कारखाना में पकड़ी बिजली चोरी
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Fri, 28 Apr 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरेलू कनेक्शन पर कारखाना समेत दूसरे मकान में चल रही थी सप्लाई, बिजली मीटर भी मिला खराब
बिजली चोरी की शिकायत मिलने पर जेई डीएस चौहान ने बनारस ड्राईक्लीनर्स के कारखाना पर छापा मारा, जहां बिजली की चोरी पकड़ी। घरेलू कनेक्शन से कारखाना चलाया जा रहा था और मौके पर बिजली मीटर भी खराब मिला है। इसके अलावा दूसरे मकान में भी सप्लाई दी जा रही थी।
मोहल्ला नई बस्ती में जेई डीएस चौहान की अगुवाई में टीम ने ड्राईक्लीनर्स के कारखाना पर छापा मारा, जहां जांच में कामर्शियल के बजाय घरेलू कनेक्शन होना पाया गया। मौके पर कपड़ा धुलाई के लिए एक मोटर दो हार्सपावर की मिली। टीम ने गहनता से कारखाना की जांच की, तो कई तरह की अनियमितताएं मिली। कारखाने के साथ ही दूसरे मकान में बिजली सप्लाई होती मिली। मीटर भी खराब मिला, जिसने बिजली चोरी के आरोप को मजबूत कर दिया है। जेई ने बताया कि घरेलू कनेक्शन नसीम बेगम पत्नी कयूम के नाम पर है। उपभोक्ता से शमन शुल्क वसूलने के लिए नोटिस जारी किया जाएगा, जिसे जमा न करने पर आरोपी उपभोक्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।