{"_id":"58fe43bb4f1c1b9d65c0c788","slug":"elderly-death-many-injured-by-bull-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैल के हमले से बुजुर्ग की मौत, कई लोग घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैल के हमले से बुजुर्ग की मौत, कई लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो बेलरायां खीरी।
Updated Mon, 24 Apr 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर के बाहर बनी पशुशाला में बांधने गया था पशु
थाना सिंगाही के गांव मोतीपुर निवासी 60 वर्षीय हुकुम बहादुर पर उनके ही पालतू बैल ने हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इससे उनके घर में कोहराम मच गया है। बिदके बैल ने कई लोगों को भी हमला कर घायल कर दिया। इससे गांव में अफरा-तफरी मची रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव मोतीपुर निवासी राकेश कुमार ने बताया कि पिता हुकुम बहादुर रविवार की रात लगभग 10 बजे अपने बैल को प्रतिदिन की तरह घर के बाहर बनी पशुशाला (घारी)में बांधने गये थे। इसी बीच बैल ने ताऊ की घारी में ही उन पर हमला बोल दिया जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब पत्नी बाहर गई तो देखा की पिता घारी में जमीन पर पड़े थे और बैल वहीं पर खड़ा था। जब मेरी पत्नी करीब पहुंची तो उस बैल ने उन्हें भी दौड़ा लिया। जिससे पत्नी शोर मचाते हुए भागीं तो परिवार के व आसपास के तमाम लोग लाठीडंडा लेकर मौके पर पहुंच गए। इस पर बैल ने उन लोगों पर भी हमला बोल दिया। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। बैल ने एक-एक कर कई लोगों को घायल कर दिया। बड़ी मुश्किल से गांव वालों ने बैल पर काबू पाया। वह लोग जब पिता के पास पहुंचे तो देखा पिता हुकुमचंद मृत अवस्था में पड़े थे। परिवार वालों ने घटना की सूचना सिंगाही पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बैल को गौशाला में छुड़वाने की मांग
मृतक के भाई जमुना प्रसाद, भतीजे मनीष सहित गांव के लोगों ने बताया कि बैल के आतंक से लोग परेशान हैं उन्होंने इस बैल को पकड़वाकर किसी गौशाला में छुड़वाने की मांग जिला प्रशासन से की है।