फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Eight sugar mills 7.82 billion outstanding

आठ चीनी मिलों पर 7.82 अरब बकाया

Mon, 06 Apr 2015 05:56 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 06 Apr 2015 05:56 PM IST
विज्ञापन
Eight sugar mills 7.82 billion outstanding
जिले की नौ में से आठ चीनी मिलोें पर किसानों का बकाया बढ़ता जा रहा है, क्योंकि भुगतान की गति बहुत धीमी है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक आठ चीनी मिलों पर सात अरब 82 करोड़ 37 लाख 64 हजार रुपये (14 दिन पूर्व तक) बकाया है। इसमें पांच अरब 59 करोड़ से अधिक बकाया सिर्फ बजाज ग्रुप की तीन मिलों पर है, जिन्होंने दिसंबर 2014 के बाद खरीदे गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किया है। किसानों की हालत पस्त हुई है, जिससे शादी-बीमारी के नाम पर पैसा लेने के लिए लाइन में लगना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बजाज ग्रुप की गोला मिल ने 31 दिसंबर 2014 तक खरीदे गन्ना मूल्य का भुगतान किया है, जिससे इस मिल पर एक अरब 86 करोड़ 69 लाख 68 हजार रुपये बकाया है। पलिया मिल ने 17 दिसंबर 2014 तक भुगतान किया है, जिससे इस पर एक अरब 95 करोड़ 89 लाख 41 हजार रुपये बकाया हो चुका है। इसी तरह खंभारखेड़ा मिल ने 18 दिसंबर 2014 के बाद भुगतान नहीं किया है, लिहाजा इस पर एक अरब 76 करोड़ 62 लाख 99 हजार रुपये बकाया है। ऐरा मिल ने 29 जनवरी 2015 तक हुई खरीद का भुगतान किया है, जिससे इस पर 78 करोड़ 58 लाख 91 हजार रुपये बकाया हैै। इसी तरह कुंभी मिल पर 26.21 करोड़, गुलरिया मिल पर 27.08 करोड़, बेलरायां मिल पर 44.76 करोड़ और संपूर्णानगर मिल पर 46.49 करोड़ रुपये बकाया है।
विज्ञापन


बकाया देनदारी पर 17.10 करोड़ का ब्याज
गन्ना एक्ट के मुताबिक गन्ना खरीद की तिथि से 14 दिन के अंदर भुगतान करना अनिवार्य है, जिसके बाद किसानों को ब्याज दिए जाने का भी प्रावधान है। लिहाजा आठ मिलों पर बकाया गन्ना मूल्य के चलते 17 करोड़ 10 लाख 81 हजार का ब्याज भी ड्यू हो गया है। गन्ना विभाग इसका भी आंकलन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी मिलों के अध्यासियों को नोटिस जारी की है। इस संबंध में बैठक कर जीएम शुगर केन को निर्देश दिए गए हैं। डीएम समेत गन्ना आयुक्त को सभी मिलों के स्टेट्स से अवगत कराया गया हैै।
-जगदीश चंद्र यादव, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed