{"_id":"5766db474f1c1bd24d11bf09","slug":"efforts-misconduct-case-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुराचार के प्रयास मामले का एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुराचार के प्रयास मामले का एक आरोपी गिरफ्तार
मझगईं।
Updated Sun, 19 Jun 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असलहे के बल पर दिनदहाड़े़ छात्रा को गन्ने के खेते में ले जाकर दुराचार करने का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फरार उसके दो अन्य साथियों की तलाश कर रही है।
शनिवार सुबह दस बजे चौकी क्षे़त्र के एक गांव में कोचिंग जा रही एक छात्रा को तीन युवकों ने तमंचे के बल पर रोक लिया था और उसे गन्ने के खेत में खींच ले गए थे। जहां उसके साथ दुराचार की कोशिश करने लगे। इसी बीच एक राहगीर की नजर पड़ गई। राहगीर के शोर मचाने पर आरोपी छात्रा को छोड़कर भाग निकले थे। चौकी पुलिस की हीलाहवाली पर गुस्साए ग्रामीणों ने थाना पलिया पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया था। जिस पर पुलिस आरोपी शानू, मनोज, और सोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। मझगईं पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ने के लिए कई जगह दबिशें दीं। रात करीब 11 बजे चौकी इंर्चाज रिषीदेव सिंह ने विष्णुुपुर गांव के एक घर से आरोपी शानू को दबोचा लिया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि शानू पकड़ा गया है, लेकिन उसे अभी जेल नहीं भेजा गया है। अन्य आरोपियों की उससे जानकारी की जा रही है। जल्द अन्य आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।