{"_id":"2c295b38cc9863c73dd3c2fd7b6816ef","slug":"eating-poisonous-substance-woman-killed-including-two-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीला पदार्थ खाने से महिला समेत दो की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहरीला पदार्थ खाने से महिला समेत दो की मौत
लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 28 Jan 2015 05:29 PM IST
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से जहरीला पदार्थ खाने से भर्ती महिला समेत दो की मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
धौरहरा क्षेत्र के गांव केराउन निवासी सतेंद्र मिश्रा की पत्नी सीमा (25) ने अज्ञात कारणों के चलते मंगलवार को घर में जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं फरधान थाना क्षेत्र के गांव नैनेपारा निवासी जयकरन (45) ने मंगलवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने जयकरन को मृत घोषित कर दिया। इधर सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव भानपुर निवासी अन्नूलाल ने अज्ञात कारणों के चलते रात करीब डेढ़ बजे जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत खराब हो गई। परिवार के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।