फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Due to the death of driver, the driver killed by Champaran Satyagraha Express

चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस से टकराई डीसीएम, चालक की मौत

Sun, 20 Aug 2017 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो उचौलिया (खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो उचौलिया (खीरी)। Updated Sun, 20 Aug 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
Due to the death of driver, the driver killed by Champaran Satyagraha Express
हादसा - फोटो : अमर उजाला
 सिकंदरपुर मानव रहित क्रासिंग पर हुआ हादसा, चार घंटे तक रुकी रही ट्रेन
विज्ञापन

 रोजा-सीतापुर रेल प्रखंड पर पड़रा सिकंदरपुर मानवरहित रेल क्रासिंग पर रविवार सुबह साढ़े सात बजे दिल्ली से मोतिहारी बिहार जा रही चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस की चपेट में डीसीएम आ गई, जिससे डीसीएम चालक की मौके पर मौत हो गई। हादसे में ट्रेन के इंजन को क्षति पहुंचने से करीब चार घंटे बाद रवाना हुई। हादसे के बाद सीतापुर पैसेंजर पिछले स्टेशन पर ही रोक दिया गया। सूचना पाकर रेलवे के अधिकारी, पुलिस और आरपीएफ मौके पर पहुंच गई।
रोजा जंक्शन से सीतापुर ब्रांच रेल लाइन पर पड़रा-सिकंदरपुर मार्ग स्थित मानव रहित रेल क्रासिंग पर रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे एक डीसीएम रेल ट्रैक पार कर रही थी। इसी दौरान दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से मोतिहारी जा रही सुपरफास्ट 14010 डाउन चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेेस की चपेट में डीसीएम आ गई। ट्रेन की टक्कर से डीसीएम खाई में जा गिर। डीसीएम चालक बदायूं के गांव मिलकपुर निवासी लालू यादव की ट्रैक पर गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। डीसीएम से टकराने के बाद ट्रेन का इंजन करीब दो सौ मीटर आगे जाकर रुका। डीसीएम चालक का शव ट्रेन के नीचे आ गया। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण काफी संख्या में मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस को हादसे की सूचना दी गई। घटना से करीब एक किमी दूरी पर स्थित गुर्री चौकी से मौके पर कोई पुलिसकर्मी नहीं पहुंचा। आधे घंटे बाद मौके पर रोजा एसओ हरेंद्र सिंह और उचौलिया चौकी प्रभारी शिवकुमार सिंह भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद मौके पर आरपीएफ रोजा चौकी प्रभारी नरेंद्र मलिक पहुंचे। ट्रेन के गार्ड राहुल कुमार सक्सेना ने बताया कि हादसे के बाद उन्होंने इसकी सूचना कंट्रोल रूम मुरादाबाद को दे दी। उन्होंने बताया कि ट्रेन करीब एक घंटा लेट थी। सभी यात्री सुरक्षित हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इंजन बदलने के बाद रवाना हुई ट्रेन
ट्रेन पायलट दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि वह मुरादाबाद से ट्रेन लेकर चला था। सुबह 7 बजकर 25 मिनट पर पड़रा सिकंदरपुर रेल क्रासिंग पर पहुंचने पर अचानक उनकी दाहिनी ओर से डीसीएम आ गई। आगे पुलिया का कॉशन होने के कारण ट्रेन की गति 40 किलोमीटर थी। हादसे से इंजन का डंपर क्षतिग्रस्त हो गया और हौज पाइप टूट गया, जिससे ट्रेन को आगे ले नहीं ले जाया जा सकता। करीब ढाई घंटे बाद मौके पर दूसरा इंजन भेजा गया। तब इंजन बदलकर ट्रेन को 11 बजे वहां से रवाना किया गया। इस दौरान शाहजहांपुर-सीतापुर पैसेंजर ट्रेन भी साढ़े तीन घंटे लेट हो गई।  
 
डीसीएम लेकर दिल्ली जा रहा था लालू 
डीसीएम चालक लालू यादव शनिवार शाम को पड़रा सिकंदरपुर में अपने साढ़ूू राधेश्याम के घर गया था। हादसे के बाद मौके पर पहुंची लालू की पत्नी नन्ही देवी ने बताया कि लालू शनिवार को सीतापुर में माल उतारकर आया था। इसी दौरान दूसरी जगह का माल लोड करने के लिए फोन आने पर रविवार की सुबह डीसीएम लेकर दिल्ली जा रहा था। इस दौरान घर से कुछ ही दूरी पर रेल क्रासिंग पर हादसा हो गया। उसने बताया कि उसके एक बेटा और दो बेटी हैं। हादसे के बाद मौके पर रोजा पीडब्ल्यूआई धर्मनाथ, जेई एसटी सुनील कुमार, टीआई श्रीकांत आदि रेलकर्मी मौके पर पहुंचे।
 
क्रासिंग पर संविदा कर्मी है पर बैठने की सुविधा नहीं 
उचौलिया। पड़रा सिकंदरपुर मानव रहित रेल क्रासिंग पर यातायात रोकने के लिए संविदा कर्मी तैनात है, लेकिन उसके बैठने तक की सुविधा नहीं है। इसी तरह से रोजा से उचौलिया तक चार संविदाकर्मी और सीतापुर तक 32 संविदाकर्मी तैनात हैं। मगर रेलवे ने इनके बैठने तक की भी व्यवस्था नहीं की है।            

रेलवे ने मानवरहित रेल क्रासिंग पर हादसों को रोकने के लिए गेट लगाने की बजाय ठेकेदार के द्वारा कर्मचारियों को तैनात कर रखा है। रोजा से उचौलिया तक करीब 12 किमी की दूरी में रेलवे ने चार मानवरहित रहित रेल क्रासिंग पर कर्मचारियों को तैनात किया है। संविदाकर्मी ने बताया कि डीसीएम चालक को रोकने के बावजूद वह नहीं रुका, जिससे हादसा हो गया। इन कर्मियों को महीने में महज साढ़े चार हजार रुपये मिलते हैं। क्रासिंग पर बैठने के लिये भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है। कर्मचारी ने बताया कि रात में ड्यूटी करने वाले को तो बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed