फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dudhwa National Park is being made of raw alcohol

दुधवा नेशनल पार्क में बनाई जा रही कच्ची शराब

Fri, 29 Jan 2016 10:52 PM IST
निघासन/लखीमपुर खीरी।
निघासन/लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 29 Jan 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
 Dudhwa National Park is being made of raw alcohol
दुधवा नेशनल पार्क में अवैध रूप से जिप्सी का संचालन ही नहीं कच्ची शराब भी बनाई जा रही है। इस आशंका पर जिला प्रशासन की ओर से एडीएम एसपी सिंह ने निघासन एसडीएम और थाना निघासन की पुलिस के साथ जंगल में छापा मारा तो दारू बनाने की भट्ठी पकड़ी।
विज्ञापन

एडीएम ने बताया कि थाना निघासन क्षेत्र में पुलिस ने ग्रामसभा बोधियाकलां के सामने नहर के पटरी से सटे हुए आरक्षित वन क्षेत्र में आग जलते हुए देखी। इस असामान्य स्थिति का पता लगाने के लिए सिपाही मौके पर गए तो पाया कि आरक्षित वन क्षेत्र में भट्टी जलाकर कच्ची शराब बनाई जा रही है। शराब बनाने वाले लोग पुलिस को देखते ही मौके से फरार हो गए। पुलिस को मौके से 4 साइकिल, चार ड्रम, तीन कनस्तर, एक बड़ी ट्यूब में लगभग 20 लीटर कच्ची शराब एवं 5 किलो गुड़ बरामद किया।
विज्ञापन

एडीएम ने बताया कि आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध ढंग से बड़े पैमाने पर कच्ची शराब बनाए जाने की आशंका में एसडीएम निघासन, जिला आबकारी अधिकारी, प्रभारी निरीक्षक निघासन एवं अन्य स्टाफ के साथ मौके का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया गया कि आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध शराब की भट्टी लंबे समय से चलाई जा रही है। एडीएम ने प्रभारी निरीक्षक निघासन को निर्देशित किया कि प्रकरण की गंभीरता पूर्वक जांच करें और सभी संलिप्त व्यक्तियों के साथ-साथ अगर वन कर्मियों की शराब बनाने में संलिप्तता पाई जाती है तो उनके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्यवाही करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जंगल में अवैध शराब बनाने का मामला संज्ञान में आया है। चूंकि बौधिया कलां के पास का अधिकतर जंगल संरक्षित वन क्षेत्र में नहीं आता है। यह भी संभावना है कि जहां शराब बनती पकड़ी गई वह उत्तर खीरी वन प्रभाग का भी जंगल हो सकता है। शनिवार को अपने स्तर से जांच करने के बाद ही मामले में कुछ कह पाएंगे।
- पीपी सिंह, उपनिदेशक, दुधवा नेशनल पार्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed