{"_id":"57b4a65e4f1c1b77766ec149","slug":"drunken-villager-killed-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत ग्रामीण ने पत्नी को मार डाला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत ग्रामीण ने पत्नी को मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो/निघासन।
Updated Wed, 17 Aug 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
किलर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- निघासन के गांव लालबोझी में हुई वारदात, आरोपी पति फरार
- पत्नी के सिर पर पाटा, फुंकनी और हंसिए से किए प्रहार
- मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
थाना क्षेत्र के गांव लालबोझी में मंगलवार की देर शाम नशे में धुत एक ग्रामीण ने अपनी पत्नी के सिर पर पाटा, फुंकनी और हंसिए से प्रहार उसे मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान बहू ने सास को बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सकी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। मृतका के पुत्र राकेश कुमार ने अपने पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
ग्राम पंचायत मदनापुर के मजरा लालबोझी में मंगलवार की देर शाम शराब के नशे में धुत रामकुमार ने अपनी पत्नी 45 वर्षीय रीता देवी से किसी बात को लेकर विवाद किया। इसके बाद उसने लकड़ी का पाटा पत्नी के सिर पर दे मारा, फिर लोहे की फुंकनी और हंसिए से ताबड़तोड़ प्रहार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान चीख पुकार सुनकर बहू अनीता ने सास को बचाने का प्रयास किया, लेकिन नशे में धुत ससुर ने उसे धक्का देकर भगा दिया। सास को बचाने में असफल रहने पर अनीता ने गांव में शोर मचाया और घटना की जानकारी लोगों को देकर मदद की गुहार लगाई। अनीता की बात सुनकर तमाम ग्रामीण उसके घर पहुंचे, जहां खून से लहूलुहान रीता को देखकर लोग सन्न रह गए। भीड़ जुटती देख आरोपी पति रामकुमार मौके से भाग निकला। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। हत्या के कारणों को लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है। एसओ मनोज सिंह ने बताया कि मृतका के पुत्र राकेश कुमार की तहरीर पर आरोपी पति रामकुमार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी होने पर ही हत्या के कारणों का पता चल सकेगा।