{"_id":"58dab27e4f1c1b9b7663dcec","slug":"dowry-harassment-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज उत्पीड़न मामले में आरोपियों की नहीं हुई गिरफ्तारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज उत्पीड़न मामले में आरोपियों की नहीं हुई गिरफ्तारी
लख्ाीमपुरख्ाीरी ब्यूराो
Updated Wed, 29 Mar 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुख्यमंत्री और महिला आयोग से की शिकायत
लखीमपुर खीरी। शहर के मोहल्ला संकटा देवी हरिजन बस्ती निवासी रुपाली उर्फ प्रिंसी के दर्ज दहेज उत्पीड़न और मारपीट के मामले में पुलिस आरोपियों को तीन महीने बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति का भाई पीएसी और बहनोई राजन पुलिस में हैं। इसलिए पुलिस संरक्षण देते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री और महिला आयोग को शिकायती पत्र देकर आरोपियों को गिरफ्तार कराने की मांग की है।
मोहल्ला हिदायतनगर निवासी रुपाली उर्फ प्रिंसी ने बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले संकटा देवी हरिजन बस्ती निवासी रंजीत कुमार के साथ हुई थी। कार की मांग को लेकर पति और ससुराल के अन्य लोग उसके साथ मारपीट करते थे। मांग पूरी न होने पर 15 जनवरी की रात उसे मारपीट कर घर से भगा दिया। पुलिस ने उसकी तहरीर पर पति, सास मंशा देवी, ससुर मोनू, मंजीत, सुष्मिता के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी। उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया था। तब से वह अपने मायके में रह रही है। पुलिस मामले में किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। आरोपी उसे जान से मार देने की धमकी देते हैं। आरोप है कि पति का भाई और बहनोई पीएसी और पुलिस में है। इसलिए पुलिस आरोपियों को संरक्षण दे रही है। पीड़िता ने मुख्यमंत्री और राज्य महिला आयोग को शिकायती पत्र देकर आरोपियों की गिरफ्तारी कराने की मांग की है।
विज्ञापन