{"_id":"ffcc7d3ac5dab78e94c67b77084b1606","slug":"domineering-the-bike-and-cash-looted-complained-to-sp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंग ने बाइक और नकदी लूटी, एसपी से शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंग ने बाइक और नकदी लूटी, एसपी से शिकायत
गोला गोकर्णनाथ
Updated Thu, 22 Jan 2015 07:13 PM IST
विज्ञापन
हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव सुहेला निवासी कलक्टर सिंह ने एसपी को दिए प्रार्थनापत्र में कहा कि वह अपने घर से मोहम्मदी जा रहा था। रास्ते में गांव के ही एक दबंग ने तमंचे के बल पर रास्ते में उसकी बाइक और 10 हजार की नकदी लूट ली। पीड़ित ने घटना की शिकायत अजान चौकी इंचार्ज को दी। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद पीड़ित को पुलिस ने बाइक दिलाकर इतिश्री कर ली। आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई न होने और लूटी गई रकम न मिलने से परेशान होकर पीड़ित ने एसपी को दुखड़ा सुनाकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन