{"_id":"4fc18afbac44a1924af5788a149353ba","slug":"dm-door-gift-given-to-the-meritorious-students-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने मेधावी विद्यार्थियों के घर जाकर दिए उपहार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीएम ने मेधावी विद्यार्थियों के घर जाकर दिए उपहार
लखीमपुर खीरी।
Updated Thu, 28 May 2015 08:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड और सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में जिले में टॉपर रहे मेधावी
विज्ञापन
विद्यार्थियों को डीएम किंजल सिंह ने उनके घर जाकर पुरस्कृत किया। डीएम ने
उन्हें उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
डीएम किंजल सिंह बुधवार की रात अपनी गाड़ी में उपहार भरकर शहर में निकल पड़ीं। वह बिना किसी कार्यक्रम के यूपी बोर्ड और सीबीएसई की 12वीं परीक्षा और आईसीएसई की परीक्षा में सर्वोच्च अंक पाने वाले मेधावी विद्यार्थियों के घर जा पहुंची। एकाएक डीएम को अपने घर आया देख विद्यार्थी और उनके परिवारीजन हैरत में पड़ गए। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को उपहार देकर उनकी पीठ थपथपाते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही उनके अभिभावकों को बधाई भी दी। डीएम ने मेधावी विद्यार्थियों से कहा कि वे आगे और मेहनत करें और पूरे देश में जिले और प्रदेश का नाम रोशन करें। कहा अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसके अनुसार तैयारी करें। बड़ा लक्ष्य बनाएं और ऊंचे सपने देखें।
डीएम किंजल सिंह ने हर्ष गुप्ता, युवराज सिंह, वैभव अस्थाना, दर्शिका सिंह के घर जाकर उन्हें सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर एसडीएम सदर आलोक वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. ओपी राय, नायब तहसीलदार और लेखपाल मौजद रहे।