फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   District cooperative bank's locks broken, cash saved

जिला सहकारी बैंक के ताले टूटे, कैश बचा

Fri, 17 Mar 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  निघासन (लखीमपुर खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो  निघासन (लखीमपुर खीरी)। Updated Fri, 17 Mar 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
District cooperative bank's locks broken, cash saved
bank - फोटो : amar ujala
सीसीटीवी का कंप्यूटर-मॉनीटर सहित हजारों का सामान उड़ाया
विज्ञापन

सेफ नहीं तोड़ पाए तो बैंक में की जमकर तोड़फोड़
थाना और तहसील से 50 मीटर दूर है बैंक

थाना और तहसील से महज 50 मीटर दूर सिंगाही रोड स्थित जिला सहकारी बैंक के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया। कैश सेफ न टूटने से नकदी तो बच गई, लेकिन बदमाशों ने बैंक में जमकर तोड़फोड़ की। यहां तक कि कैश काउंटिंग मशीन, काउंटर आदि तोड़ दिया। बदमाश सीसीटीवी कैमरों से अटैच्ड कंप्यूटर और मॉनीटर भी उड़ा ले गए। 
जिला सहकारी बैंक शाखा निघासन कसबे में ही बेलरायां मार्ग पर है। शाखा से 50 मीटर दूरी पर थाना और तहसील है। बैंक के सामने से ही पुलिस का थाना मुख्यालय आना-जाना रहता है। इसके बाद भी चोरों में पुलिस का खौफ नजर नहीं आया। बेखौफ चोरों ने गुरुवार की रात जिला सहकारी बैंक के चैनल तथा गेट के ताले तोड़ दिया। चोरों ने कैश सेफ तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहने पर बैंक में तोड़फोड़ की और कंप्यूटर संबंधी सारे उपकरण चोरी कर लिए। इतना ही नहीं वहां पर रुपये गिनने वाली मशीन, सीसी टीवी कैमरा और रॉड आदि भी तोड़ दिया। बैंक मैनेजर बीके सिंह ने बताया कि बैंक में बाउंड्री वॉल है। उसमें मेन गेट समेत दो दरवाजे हैं। दोनों पर ताला आदि डाला जाता है। गुुरुवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे बैंक में ताला लगाकर घर चले गए। शुक्रवार की सुबह जब बैंक पहुंचे तो बैंक के चैनल और बैंक के अंदर लगे दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। यह देख उनके होश उड़ गए। बैंक के अंदर गए तो देखा कि उनकी सीट पर रखा सीसीटीवी कैमरे से अटैच्ड सीपीयू, मॉनीटर आदि सामान गायब था। बैंक में चोरी होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। इंस्पेक्टर डीसी मिश्रा ने बताया कि मैनेजर की तहरीर पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन


पहचान छिपाने के लिए सीसीटीवी कैमरे तोड़े
शाखा प्रबंधक का कहना है कि बदमाशों ने पहचान न हो सके, इसलिए सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। इतना ही नहीं तस्वीरें न देखी जा सकें, इसलिए सीपीयू और मॉनीटर भी उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तो बैंक की सुरक्षा से हो रहा था खिलवाड़
जिला सहकारी बैंक की निघासन शाखा में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे, लेकिन बिजली की अधिक खपत न हो, इसलिए बैंक बंद होते ही यूपीएस बंद कर दिया जाता था। पावर सप्लाई बंद होते ही सीसीटीवी काम करना बंद कर देता है। यूपीएस बंद करने की पुष्टि शाखा प्रबंधक वीके सिंह ने की। साथ ही कहा, ग्रामीण इलाका होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहती है, इसलिए बिजली की बचत करने के लिए ऐसा करना उनकी मजबूरी होती है।

चोर मचा रहे शोर नहीं चल रहा पुलिस का जोर
निघासन खीरी। कसबे समेत आसपास क्षेत्र में लगातार हो रहीं चोरियों से यह बात साफ हो गई है कि अफसरों से लेकर थाना स्तर की पुलिस चोरियों पर अंकुश लगाने के लिए कोई ठोस पहल नहीं कर रही है। चोर पुलिस को चुनौती देकर एक के बाद एक वारदात को अंजाम दे रहे हैं। 

महीने भर में कसबे सहित आसपास के इलाकों में करीब आठ दुकानों और पांच घरों में चोरी की घटनाएं हुईं। कस्बे से सटे गांव भजन पुरवा निवासी सदाराम मौर्य और शारदा प्रसाद के घर में एक सप्ताह पहले घर का ताला तोड़कर चोर करीब दो लाख का सामान बटोर ले गए। उसके बाद कस्बे के एक अखबार के कार्यालय का ताला तोड़कर बैट्रा आदि सामान पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार को सीओ दफ्तर से चंद कदमों की दूरी पर स्थित बीडीओ कार्यालय तथा सभागार कक्ष का ताला तोड़कर हजारों का सामान चुरा ले गए। एक माह पहले आनंद मोबाइल शॉप से चोरों ने करीब साढ़े तीन लाख के मोबाइल और नकदी पर हाथ साफ किया। कस्बे में विजय किराना स्टोर के गोदाम तथा कई पान और सिलाई की दुकानों का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों का माल बटोर ले गए। इनमें से किसी भी घटना का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी। जिला सहकारी बैंक में चोरी की घटना को अंजाम देकर चोरों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती दी। इसके बाद भी आला अफसर और थाने की पुलिस ने इन वारदातों को रोकने की कोई रणनीति नहीं बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed