{"_id":"e192c142a3d24e4e35943bae5f13c147","slug":"disclose-incidents-of-robbery-robbery-three-gangsters-cede-its-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैती-लूट की कई घटनाओं का खुलासा, तीन बदमाश दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डकैती-लूट की कई घटनाओं का खुलासा, तीन बदमाश दबोचे
लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 23 Feb 2016 06:20 PM IST
विज्ञापन
सदर कोतवाली के कोरैया और हैदरपुर गांवों में 13 फरवरी की रात हुई डकैती और लूट की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जबकि गिरोह का सरगना पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर करने में कामयाब रहा। पकड़े गए तीनों बदमाशों ने निघासन क्षेत्र में हुई लूट की तीन घटनाओं में शामिल होने की बात कुबूल की है। इसके अलावा कुछ दिन पहले सीतापुर जिले के थाना लहरपुुर के गांव मरसंडा में हुई डकैती में शामिल होना कुबूला है, जिसमें बदमाशों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
पुलिस लाइंस सभागार में एसपी अखिलेश चौरसिया ने डकैती की घटना का खुलासा करते हुए पत्रकारों को बताया कि 13 फरवरी 2016 की रात में कोरैया गांव में मुकेश वर्मा, हैदरपुर गांव निवासी अजीत वर्मा और पप्पू पासी के घर में लूटपाट की घटना हुई थी, जिसमें बदमाशों ने रामसागर पासी को गोली मारकर घायल कर दिया था। इस घटना के खुलासे के लिए एएसपी एपी सिंह, सीओ सिटी एमपी सिंह और सीओ धौरहरा मनोज यादव के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच को लगाया गया था। पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने सुरागरसी के आधार पर सोमवार की देरशाम रमही नहर पुलिया के पास तीन लोगों को पकड़ा, जो दो बाइक पर सवार थे। तलाशी में दो तमंचा, कारतूस, सात मोबाइल और मटरमाला, चांदी का छल्ला बरामद हुआ। तीनों अभियुक्तों की पहचान ओरीलाल निवासी महाराजनगर थाना धौरहरा, मिश्रीलाल निवासी हरदी थाना धौरहरा और संतोष निवासी केशवापुर खुर्द थाना धौरहरा के तौर पर हुई। पूछताछ में तीनों अभियुक्तों ने कोरैया और हैदरपुर गांव में हुई डकैती की घटना में शामिल होना स्वीकार किया है। वहीं निघासन में अलग-अलग स्थानों पर हुई लूट की तीन घटनाओं में शामिल रहे हैं।
00
गिरोह में नौ सदस्य शामिल
पकड़े गए तीनों बदमाशों ने पुलिस के सामने कई राज उगले, जिसमें पता चला है कि गिरोह में नौ सदस्य शामिल है। पकड़े गए तीन बदमाशों के अलावा अमीन निवासी महाराजनगर, अफरोज निवासी गुदरिया, ननकऊ निवासी मनमतपुर, मन्नीलाल निवासी गुदरिया, अमरीश वर्मा निवासी महाराजनगर और सैदुल निवासी महाराजनगर थाना धौरहरा के नाम सामने आए हैं। इसमें गिरोह के सरगना मन्नीलाल ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है, जबकि अमरीश वर्मा सीतापुर पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है। अन्य चार बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस जुटी है, जिसमें खासकर गोली मारने वाले अमीन की पुलिस सरगर्मी से तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
000
तीनों बदमाशों की खुलेगी हिस्ट्रीशीट
एसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि पकड़े गए मिश्रीलाल पर 27 मुकदमे दर्ज हैं। जबकि मन्नीलाल पर 34, अफरोज पर 27, अमीन पर सात और सैदुल पर 27 मुकदमे दर्ज हैं। सभी की हिस्ट्रीशीट खुलवाकर निगरानी कराई जाएगी।
00
पुलिस टीम को 15 हजार पुरस्कार
खुलासे में सदर कोतवाली के एसएसआई महेंद्र कुमार सिंह, एसआई विशंभर दयाल सिंह, सिपाही राजेश कुमार, अजय सिंह और विजय शर्मा, क्राइम ब्रांच के एसआई अजय यादव, एसआई प्रमोद मिश्रा, सिपाही शराफत अली, यज्ञनरायन मिश्रा, शेखर चौहान, वसीम, प्रदीप यादव, जयप्रकाश और अजेंद्र यादव शामिल रहे। एसपी ने पांच हजार और डीआईजी ने 10 हजार रुपये पुरस्कार की घोषणा की हैै।