{"_id":"d48f2825fb55c3a9744acc3d4eb1c470","slug":"diggi-bike-flew-four-million-worth-of-gold-and-silver-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की डिग्गी से चार लाख कीमत का सोना-चांदी उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक की डिग्गी से चार लाख कीमत का सोना-चांदी उड़ाया
अलीगंज।
Updated Wed, 10 Feb 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
कस्बे की सराफा बाजार में बाइक की डिग्गी तोड़कर उचक्के ने चार लाख कीमत का सोना-चांदी पार कर दिया। कुछ देर बाद सर्राफ ने बाइक की डिग्गी टूटी देखी, तो उसके होश उड़ गए। फौरन उसने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया।
भैंसिया गांव निवासी सर्राफ सुनील कुमार सोनी की सराफा बाजार में दुकान है। बुधवार की शाम करीब पांच बजे उन्होंने दुकान बंद करने से पूर्व 50 ग्राम सोना और पांच किग्रा चांदी के जेवर से भरा बैग बाइक की डिग्गी में रखा। इसके बाद वह दुकान को लॉक करने लगा। इसी दौरान किसी उचक्के ने बाइक की डिग्गी तोड़कर चार लाख कीमत के जेवर से भरा बैग पार कर दिया। दुकान बंद कर सर्राफ की नजर बाइक की डिग्गी पर पड़ी, तो वह टूटी मिली। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद कुछ लोगों से पूछताछ की है।