{"_id":"64b042f662791ce5734648fcd67e032b","slug":"died-in-the-crash-of-youth-hua-funeral-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में मरे युवक का हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में मरे युवक का हुआ अंतिम संस्कार
मझगईं
Updated Sat, 04 Apr 2015 06:25 PM IST
विज्ञापन
पलिया-निघासन मार्ग पर बृहस्पतिवार की रात सड़क हादसे में मरे लोकनपुरवा के युवक का शुक्रवार देर रात पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंच गया। उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
लोकनपुरवा निवासी परवन का 34 वर्षीय पुत्र रमेश कुमार पलिया मिल में मजदूरी करता था। रोजाना की तरह वह बृृहस्पतिवार की शाम वह काम करके एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से घर वापस जा रहा था। इसी बीच पलिया-निघासन मार्ग पर सरखना के पास मझगईं की ओर से जा रही एक ओवरलोड गन्ना भरी ट्रॉली के ओवरटेक करने से रमेश की ट्रॉली पलट गई। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी और चालक समेत चार लोग जख्मी हो गए। शुक्रवार की देर रात मृतक का शव पोस्टमार्टम होने के बाद घर पहुंचा और वहां कोहराम मच गया। शनिवार की सुबह गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। शवयात्रा में सपा नेता शिवनाथ ओझा, भाजपा नेता शिवराज राणा, विजय कुमार, प्रधान प्रवेश राना सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।