फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Did not put Will new tradition

नहीं डालने दी  जाएगी नई परंपरा

Tue, 11 Oct 2016 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी/शारदानगर।
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी/शारदानगर। Updated Tue, 11 Oct 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
Did not put Will new tradition
पुलिस ने की बैठक - फोटो : demo pic
बैठक में बोले एएसपी और एडीएम, समझौता न मानने वालों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

बड़ागांव के पुराने फैसले में पांच घंटे चली वार्ता में ताजियादारों में नहीं बनी आम सहमति 

 बड़ागांव में ताजिया रखने को लेकर चल रहे विवाद को निपटाने के लिए मंगलवार को एक बार फिर पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने दोनों समुदायों के साथ बैठक की। समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया, लेकिन पूर्व में हुए समझौते को मानने में ताजिएदारों में आम सहमति नहीं बनने से बैठक में कोई हल नहीं निकल सका। एएसपी ने बैठक में साफ शब्दों में कहा कि पूर्व समझौते का पालन नहीं हुआ तो पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। 
बड़ागांव में करीब चार साल से धार्मिक स्थल पर ताजिए रखने को लेकर विवाद चल रहा है। साल भर पहले हुए समझौते को ताजियादारों ने इस बार मानने से इंकार कर दिया है। एक पक्ष पूज्यनीय वृक्ष के नीचे ताजिया रखने और मातम मनाने की जिद पर अड़े हैं। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने पखवाड़े भर में दोनों पक्षों के साथ कई बार बैठकें कीं और विवाद का हल निकालने की कोशिश की, लेकिन ताजिएदारों की जिद के कारण बैठकों में कोई सकारात्मक नतीजा नहीं निकल सका।  
विज्ञापन

मंगलवार को एडीएम उमेश नरायन पांडेय, एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी और सीओ सिटी एमपी सिंह एक बार फिर गांव पहुंचे और दोनों पक्षों के साथ बैठक कर विवाद का हल निकालने की कोशिश की, लेकिन पुराने फैसले को लेकर ताजिएदारों में आम सहमति नहीं बनीं। करीब पांच घंटे चली वार्ता और माथापच्ची के बाद भी कोई सकारात्मक हल न निकलने पर अधिकारी वापस लौट गए। एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि पूर्व में जो फैसला हुआ है, वही लागू होगा। ताजिएदारों से कहा गया है कि वह इस बार पूर्व समझौते के तहत ही ताजिए निकालें। इसके बाद 16-17 अक्तूबर में उनके साथ बैठक कर प्रशासन नए सिरे से समझौते का प्रयास करेगा। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि धार्मिक स्थल की भूमि पर जबरन किसी भी कीमत पर ताजिए रखकर नई परंपरा नहीं डालने दी जाएगी। यदि फैसले को तोड़ने की कोशिश की गई तो पुलिस सख्ती से निपटेगी। गांव में ऐहितयातन तौर पर दो प्लाटून पीएसी और कई एसओ के साथ भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed