{"_id":"58e296a04f1c1b4a3e5b5771","slug":"demanding-rasuka-on-the-shotgling-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली चलाने वाले युवक पर रासुका लगाने की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोली चलाने वाले युवक पर रासुका लगाने की मांग
लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 04 Apr 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हिंदू जागरण मंच के लोगों ने सहकारिता मंत्री को वीडियो वायरल प्रकरण में सौंपा ज्ञापन
हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने वीडियो वायरल प्रकरण मामले में गत माह शहर में प्रदर्शन करने वालों पर गोली चलाने वाले युवक पर रासुका लगाने एवं उनकी संपत्ति की जांच कराने की मांग को लेकर सोमवार को जिले में आए सहकारिता मंत्री को ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी के नेतृत्व में मंच के पदाधिकारियों ने सोमवार को सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा से मुलाकात की। पदाधिकारियों ने उन्हें बताया कि गत माह शहर निवासी माज अहमद ने हिंदू देवी देवताओं और बहन बेटियों के खिलाफ आपत्ति जनक वीडियो बनाकर वायरल किया था, जिस पर लोगों ने नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया था, जिन पर नसीम ने गोली चला दी थी, जिससे सचिन गुप्ता, रवी और अमित मिश्रा घायल हुए थे। इसके बाद डीएम को शांति रखने के लिए शहर में कर्फ्यू लगाना पड़ा था। पदाधिकारियों ने गोली चलाने वाले नसीम पर रासुका लगाने और उनकी संपत्ति की जांच कराने की मांग संबंधी ज्ञापन कबीना मंत्री को सौंपा। इस दौरान संजीव सनातन, सतीश चंद्र त्रिपाठी, संदीप कुमार, अनुराग पांडे, अंशुमान श्रीवास्तव, अजय दीक्षित सहित कई लोग मौजूद रहे।