{"_id":"58efc64a4f1c1bbc7fcf75db","slug":"demand-for-rasuka-for-speeding-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलीकांड के आरोपी पर रासुका लगाने की मांग तेज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोलीकांड के आरोपी पर रासुका लगाने की मांग तेज
लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 14 Apr 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
विरोध
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हिंदू स्वाभिमान संघर्ष समिति 15 अप्रैल से करेगी आंदोलन
व्यापार मंडल, सर्राफा एसोसिएशन और एबीवीपी ने किया बंदी का ऐलान
धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला वीडियो वायरल होने के बाद प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने वाले अभियुक्त के खिलाफ पुलिस ने वादे के मुताबिक रासुका नहीं लगाया है। इससे नाराज विभिन्न संगठनों ने एक मंच पर आते हुए हिंदू स्वाभिमान संघर्ष समिति का गठन किया है, जो आरोपी अभियुक्त के खिलाफ रासुका लगाने व संपत्ति की जांच कराने के लिए 15 अप्रैल से व्यापक आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। इसे हिंदू जागरण मंच, एबीवीपी, हिंदू युवा वाहिनी, विहिप, व्यापार मंडल के विभिन्न संगठनों ने समर्थन देते हुए इस दिन व्यापारिक और शैक्षणिक प्रतिष्ठान बंद रखने का आह्वान किया है।
नगर पालिका परिषद के सभागार में हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष राहुल सनातन ने कहा है कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला वीडियो वायरल होने के विरोध में लोग शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे। तभी मोहल्ला थरवरनगंज में कुछ लोगों ने राह चलते लोगों पर जान से मारने की नियत से गोली चलाई थी, जिसमें तीन लड़के घायल हो गए थे। इसके बाद जनता के आक्रोश को दबाने के लिए प्रशासन ने तीन दिनों तक कर्फ्यू लगाया था। इस दौरान पीस कमेटी की बैठक में डीएम और एसपी ने वीडियो वायरल करने वाले आरोपियों और गोलीकांड के आरोपी नसीम के खिलाफ रासुका लगाने व उसके आपराधिक संबंधों की जांच कराने का आश्वासन दिया था। काफी समय बीतने के बाद भी प्रशासन ने वादे के मुताबिक कोई कार्रवाई नहीं की है, बल्कि जेल में निरुद्ध अभियुक्त नसीम जेल प्रशासन की सांठगांठ से लखनऊ के लारी अस्पताल में आराम फरमा रहा है। वहीं इस मामले के सात अन्य अभियुक्त गिरफ्तार नहीं हुए और एससी-एसटी एक्ट भी नहीं लगाया गया है, जबकि एक घायल रवि दलित है।
विज्ञापन
इन संगठनों ने दिया समर्थन, बंदी का ऐलान
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, लखीमपुर युवा उद्योग व्यापार मंडल, लखीमपुर आदर्श उद्योग व्यापार मंडल, प्रकाश किराना स्टोर, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, जिला अधिवक्ता संघ, केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन, लखीमपुर युवा उद्योग व्यापार मंडल, लखीमपुर उद्योग व्यापार मंडल, सर्राफा वेलफेयर एसोसिएशन ने 15 अप्रैल को होने वाले आंदोलन को समर्थन देते हुए आरोपी के खिलाफ रासुका लगाने और उसकी संपत्ति की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन