फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Delhi being the girl missing, including four children

दिल्ली जा रही महिला चार बच्चों सहित लापता

Fri, 04 Nov 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। Updated Fri, 04 Nov 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
Delhi being the girl missing, including four children
missing - फोटो : amar ujala
छह दिन पहले बस से गई थी, मोबाइल स्विच ऑफ, पति परेशान
विज्ञापन

बहन के घर जा रही एक महिला अपने चार बच्चों सहित छह दिन बाद भी दिल्ली नहीं पहुंची है। परेशान पति ने खोजबीन करने के बाद कोतवाली में तहरीर देकर परिवार का पता लगाने की गुहार लगाई है।

मोहल्ला हफीजपुर में रेलवे स्टेशन के सामने रहने वाले ब्रजलाल की पत्नी शिवानी, 16 वर्षीय पुत्री पूजा, सात वर्षीय पुत्र प्रिंस, पांच वर्षीय पुत्री आयुष, तीन वर्षीय पुत्र शिवओम के साथ बहन के यहां दिल्ली जाने के लिए 29 अक्तूबर को बस में सवार हुई। बाद में उसने पति को मोबाइल पर बताया कि वह शाहजहांपुर पहुंच गई है, लेकिन उसके बाद संपर्क कट गया। पति के अनुसार उसने पत्नी का कई बार मोबाइल लगाया जो स्विच आफ मिला। उन्होंने दिल्ली बात की तो पत्नी और बच्चों के वहां न पहुंचने की जानकारी मिली। छह दिन हो गए हैं तब से लगातार पत्नी का मोबाइल स्विच ऑफ है। महिला 30 हजार कीमत के जेवर भी पहने हुए है, साथ ही उसके पास कुछ नकदी भी है। काफी तलाश करने के बाद भी शिवानी और बच्चों का कोई पता नहीं चला है। अनहोनी की आशंका जताते हुए ब्रजलाल ने कोतवाली में तहरीर देकर पत्नी और बच्चों का पता लगाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed