{"_id":"6ac92e4dc445307afe0e3b9d","slug":"three-accused-arrested-in-connection-with-a-shooting-incident-over-failure-to-pay-extortion-money-etawah-news-c-216-1-etw1015-151142-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: रंगदारी न देने पर फायरिंग के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: रंगदारी न देने पर फायरिंग के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
Fri, 09 Oct 2026 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
फोटो 10:: गिरफ्तार आरोपी। संवाद
इटावा। शहर के पक्का बाग इलाके में पांच सौ रुपये की रंगदारी न देने पर दो युवकों को गोली मारने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। वहीं, मामले में शामिल अन्य आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। घटना में घायल एक किसान के पैर में गोली फंसने के कारण डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल से आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय रेफर कर दिया।
दुर्गा कॉलोनी पक्का बाग निवासी यशोदा नंदन शुक्ला के भाई शारदा नंदन की तहरीर पर पुलिस ने जय भारत कॉलोनी निवासी करन तोमर, हर्ष, लविश और रिषी के खिलाफ रंगदारी और जानलेवा हमले की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। बृहस्पतिवार को बैंक का काम पूरा करने के बाद यशोदा नंदन शुक्ला अपने परिचित किसान अरविंद राजपूत और वासु चौधरी के साथ सुमन विद्या पीठ स्कूल के सामने खड़े थे।
इसी दौरान कार सवार पांच लोग वहां पहुंचे। आरोप है कि पांच सौ रुपये देने से मना करने पर करन ने पिस्टल से तीन राउंड फायरिंग कर दी। इसमें यशोदा नंदन और अरविंद के पैर में गोली लग गई थी। घटना के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अरविंद के पैर में गोली फंसने के कारण डॉक्टर ने उन्हें आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन
एसपी सिटी बबीता सिंह ने बताया कि मामले में शहर कोतवाली क्षेत्र के नेविल रोड शाहकमर निवासी लविश उर्फ प्रफुल्ल कुमार, पक्का बाग चुंगी निवासी उज्जवल उर्फ हर्ष रावत और एकता कॉलोनी निवासी शिवा को गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। अन्य आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। पुलिस मामले में आरोपियों की भूमिका और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।