फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Death of young man from the hiatus line

हाईटेंशन लाइन के करंट से युवक की मौत 

Sat, 19 Aug 2017 07:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो   हैरमखेड़ा खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो   हैरमखेड़ा खीरी। Updated Sat, 19 Aug 2017 07:37 PM IST
विज्ञापन
Death of young man from the hiatus line
current - फोटो : amar ujala
सीढ़ी से छत पर चढ़ने के दौरान हुआ हादसा  
विज्ञापन

करंट से पांच लोगों के घरों के टीवी, फ्रिज, कूलर जल गए

ट्रांसफार्मर में आई खराबी से थाना मैगलगंज के गांव ढखौरा निवासी एक युवक की जान चली गई। ट्रांसफार्मर से निकला हाईटेंशन लाइन का करंट घर में दौड़ गया। इस बीच सीढ़ी लगाकर छत पर चढ़ रहे 35 वर्षीय शिवप्रकाश सिंह उर्फ मुन्नके की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। पांच लोगों के घरों में दौड़े करंट से टीवी, फ्रिज, कूलर आदि उपकरण फुंक गए।   
हादसा शुक्रवार की रात करीब 10 बजे हुआ। गांव ढखौरा में एक ट्रांसफार्मर लगा है। रात में अचानक ट्रांसफार्मर में आई खराबी से हाईटेंशन लाइन का करंट उपभोक्ताओं के घरों में दौड़ गया। इससे कई घरों में रखे स्टेब्लाइजर, फ्रिज, कूलर आदि फुंक गए। जिस समय हादसा हुआ, उसी समय गांव निवासी शिवप्रकाश सिंह उर्फ मुन्नके आंगन में लगी सीढ़ी के सहारे छत पर चढ़ रहे थे। उसी समय छत की सरिया में बंधी केबिल दग गई। सीढ़ी छत में लगी सरियों से छू जाने के कारण शिवप्रकाश को करंट लग गया और वह नीचे गिर गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इससे उनके परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के दो पुत्र 14 वर्षीय विमल और 10 साल का छोटू है। परिवार के पालन पोषण की जिम्मेदारी शिवप्रकाश के कंधों पर थी।
विज्ञापन

गांव ढखौरा में हाईटेंशन लाइन के करंट से करीब छह घरों के बिजली उपकरण फुंक गए। गनीमत यह रही कि कई घरों में एमसीबी लगी होने के कारण बड़ा नुकसान होने से टल गया। ग्राम प्रधान सोमपाल सिंह के घर लगी एमसीबी के कारण कोई खास नुकसान नहीं हुआ। महेंद्रपाल के घर में रखा इन्वर्टर, पंखा, फ्रिज बल्व, जागेश्वर के घर के सभी बल्ब, बोर्ड, केबिल आदि जल गई। अजय का एक पंखा, केबिल, फ्रिज, ट्यूब लाइट आदि जल गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जानकारी मिली है। जेई को मौके पर हादसे के कारणों की जांच के लिए भेजा है। साथ ही विद्युत सुरक्षा की टीम मौके पर जांच करेगी, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की जा सकेगी।  
उमेश चंद्र सोनकर, अधिशाषी अभियंता गोला डिवीजन 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed