फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Death of a young man working in the farm due to a current

करंट लगने से खेत में काम कर रहे युवक की मौत

Tue, 04 Jul 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  ईसानगर।
अमर उजाला ब्यूरो  ईसानगर। Updated Tue, 04 Jul 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
 Death of a young man working in the farm due to a current
लाइट - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के ग्राम चिंतापुरवा मे खेत मे काम कर रहे युवक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब युवक खेत से निकली हाईटेंशन लाइन का ढीला होकर लटक रहा तार बांस लगाकर हटा रहा था। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन

चिंतापुरवा निवासी संपति (30) पुत्र जगदीश मंगलवार दोपहर अपने खेत मे धान की रोपाई करा रहा था। खेत से निकली 11 हजार वाट की हाईटेंशन लाइन का खंभा टूटा होने के कारण तार खेत मे लटका हुआ था। मजदूरों को अनहोनी से बचाने के लिए संपति एक बांस लगा कर तार को ऊंचा करने गया। खेत मे पानी और बरसात हो रही होने के कारण बिजली का करंट बांस पर आ गया और संपति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद खेत से भागे मजदूरों ने युवक के घर और गांव मे सूचना दी। खबर पाते ही पूरा गांव खेत पर उमड़ आया। 
विज्ञापन

ग्रामीण बिजली विभाग को युवक की मौत का दोषी मानते हुए आरोप लगा रहे है कि शिकायत के बाद भी टूटा खंभा सही नही किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed