फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Death in the suspect's condition, ruckus

युवक की संदिग्ध हालात में मौत, हंगामा 

Tue, 16 May 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महेवागंज/सुंदरवल। 
अमर उजाला ब्यूरो महेवागंज/सुंदरवल।  Updated Tue, 16 May 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Death in the suspect's condition, ruckus
murder
घर वालों ने पत्नी पर लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन


फूलबेहड़ के लौकिहा गांव में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिवार वालों ने जमकर हंगामा किया और जहर देकर पुत्र की हत्या की आशंका जताते हुए उसकी पत्नी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

लौकिहा गांव निवासी जसकरन का पुत्र पिंटू तिवारी (34) मंगलवार सुबह खेत जाने की तैयारी कर रहा था। इस बीच किसी ने उसे दवाई के नाम पर कुछ पदार्थ पीने के लिए दिया। बताते है कि पदार्थ पीते ही वह गश खाकर गिर पड़ा। जब तक घर वाले उसे अस्पताल ले जाते, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चीख पुकार सुन गांव के कई लोग मौके पर पहुंचे। जानकारी लगते ही खेत पर काम कर रहे मृतक के पिता भी घर पर आ गए। घर वालों ने पुत्र को जहर देकर हत्या की आशंका जताते हुए जमकर हंगामा किया। साथ ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे फूलबेहड़ इंस्पेक्टर आलोक कुमार सिंह ने मौका मुआयना किया। मृतक के पिता जसकरन ने बहू पर ही अपने पति की हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रारंभिक जांच पड़ताल में युवक की बीमारी से मौत होने की बात सामने आई है, लेकिन घर वालों ने पत्नी पर आरोप लगाये है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed