{"_id":"5f39f40c6179da8a3af174ba3a956899","slug":"dear-the-death-of-vehicle-collision-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से पाढ़े की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन की टक्कर से पाढ़े की मौत
बांकेगंज।
Updated Thu, 16 Apr 2015 08:20 PM IST
विज्ञापन
गोला-बांकेगंज मार्ग पर बुधवार रात किसी अज्ञात वाहन ने पाढ़े को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुरुवार सवेरे लोगों ने सड़क पर पड़े पाढ़े के शव को देखकर इसकी सूचना वन कर्मियों को दी, उन्होंने मौके पर पहुंचकर पाढ़े का पशु चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव जंगल में दफन कर दिया।
बुधवार रात साउथ खीरी डिवीजन के महुरेना रेंज जंगल से रास्ता भटककर एक नर पाढ़ा बांकेगंज-गोला रोड पर कस्बे के निकट पहुंच गया। दस दौरान किसी वाहन के टक्कर मारने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुरुवार सवेरे राहगीरों को सड़क पर पाढ़े का शव दिखा। लोगाें ने इसकी सूचना महेरेना फारेस्टर ब्रजेश कुमार को दी, जिन्होंने तत्काल वहां पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पशु चिकित्सक डॉ. रविकांत वर्मा से पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे जंगल में दफन कर दिया।