फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dead body of a man found hanging from a dome

कुंडे से लटकता मिला विवाहिता का शव

Mon, 24 Apr 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 24 Apr 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a man found hanging from a dome
murder - फोटो : google
मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, तहरीर दी  
विज्ञापन

थाना फूलबेहड़ के गांव खईयां ढखहा निवासी भवन प्रसाद की 22 वर्षीय पत्नी माया देवी का उसी के कमरे में कुंडे से लटकता शव बरामद हुआ है। मायके वालों ने दहेज की खातिर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

थाना फरधान के गांव मनकापुर निवासी श्रीराम ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री मायादेवी की शादी 20 फरवरी को थाना फूलबेहड़ के गांव खईयां ढखहा निवासी भवन प्रसाद के साथ की थी। शादी के बाद से पति व ससुराल के अन्य लोग बाइक की मांग करने लगे। मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो उसकी पुत्री को मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। सोमवार को आसपास के लोगों ने शव कमरे के अंदर लटके होने की सूचना दी थी। सूचना पर जब वह लोग पुत्री की ससुराल पहुंचे तो देखा कि साड़ी का फंदा गले में कसा था और पुत्री का शव कुंडे से लटक रहा था। उसकी दोनों आंखों से खून का रिसाव हो रहा था और शरीर पर चोटों के निशान थे। उन्होंने पति और ससुर पर दहेज की खातिर पुत्री को पीटकर मार डालने और आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को कुंडे से लटकाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed