फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dbangon to the injured woman and daughter

दबंगों ने महिला और बेटी को किया घायल

Tue, 21 Apr 2015 09:02 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 21 Apr 2015 09:02 PM IST
विज्ञापन
Dbangon to the injured woman and daughter
शहर के मोहल्ला नई बस्ती में मंगलवार की सुबह करीब आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने एक घर में धावा बोलकर महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट की। आरोपियों ने महिला और उसकी बेटी को लोहे की रॉड और डंडों से पीटकर घायल कर दिया है, जिसमें एक को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैै। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की हैै।
विज्ञापन

र्नई बस्ती निवासी खलील अहमद मंगलवार की सुबह दूध बेचने निकला था। उसके घर पर उसकी पत्नी नसरीन बानो और पुत्री नूर बानो उर्फ हिना थीं। इसी दौरान रास्ते से पटरा-बल्ली हटाने को लेकर कुछ बातचीत हो गई, जिसके बाद मोहल्ले के ही कुछ लोग साथियों के साथ खलील के घर घुस आए। इसके बाद आरोपियों ने नसरीन बानो को पीटना शुरू कर दिया, तो उसकी बेटी हिना बचाने आई। आरोपियों ने हिना की भी पिर्टाई कर दी। चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग बीच-बचाव करने लगे तो आरोपियों ने तमंचे लहराकर लोगों को धमकाया। पिटाई से बेदम होकर महिला और उसकी बेटी बेसुध होकर गिर गई, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग निकले। पीड़ित खलील अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में अफसर, छोटू उर्फ छोटे और मोनिस आदि को नामजद किया है। कोतवाल दुर्गेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि रोडवेज पुलिस चौैकी को मौके पर भेजकर वस्तु स्थिति का जायजा लिया गया हैै। घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ कार्र्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed