{"_id":"58e299514f1c1bbf6e5b52c7","slug":"day-old-young-man-shot-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या
लखीमपुर, ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाइक से घर वापस लौट रहा था एजाज
कोतवाली क्षेत्र के गांव बेहटी अफगान निवासी एजाज उर्फ पुत्तन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का कारण जमीनी रंजिश बताई गई है। पुलिस ने मृतक की बहन यासमीन की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सूचना पर पहुंचे एसपी-एएसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और मृतक के परिवार वालों से घटना की जानकारी ली।
मृतक की बहन यासमीन ने बताया कि वह अपने पति शाहिद खां कस्बा व थाना शाहाबाद जिला हरदोई के साथ बाइक से अपने मायके बेहटी आ रही थी। उसकी बाइक के आगे उसके भाई एजाज खां अपनी बाइक से चल रहा था। बाइक पर शराफत पुत्र महबूब भी बैठे थे। दोपहर करीब दो बजे शंकरपुर चौराहे से पसगवां की तरफ पीछे से आई मैजिक ने भाई एजाज की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे भाई और शराफत बाइक समेत गिर गए। वह और उसके पति कुछ समझ पाते कि इससे पहले मैजिक से जिला हरदोई थाना पिहानी के गांव वीरपुर निवासी नाजिर व मुनाजिर पुत्र मुन्ने और उनके पिता मुन्ने पुत्र रफायत अली, पुत्तन पुत्र रफायत अली निवासी बेहटी अफगान ने उतरकर भाई एजाज को घेर लिया। उसका कहना है कि मुन्ने ने अपने पुत्रों से कहा कि एजाज उर्फ पुत्तन को गोली मार दो। जिस पर नाजिर, मुनाजिर व मुन्ने ने तमंचों से एजाज की गोली मारकर हत्या कर दी और असलहे लहराते हुए भाग निकले, जिससे उसके भाई की मौके पर ही मौत हो गई। एजाज की बाइक पर पीछे बैठे शराफत को भी आरोपियों ने मारा पीटा। दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या होने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कई लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर इंस्पेक्टर जीएस पांडेय मौके पर पहुंच गए। उधर एसपी मनोज कुमार झा ने एसएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी और सीओ एलडी भारती के साथ मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया और चश्मदीद बनी उसकी बहन यासमीन व अन्य लोगों से भी पूछताछ की। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने बहन यासमीन की तहरीर पर नाजिर, मुनाजिर, मुन्ने तथा बेहटी के पुत्तन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हत्या का कारण बनी खाला की 36 बीघा जमीन
पुलिस ने बताया कि गांव में ही एजाज की खाला लाइका बेगम रहती थीं। जिनकी देखभाल एजाज का परिवार करता था। इसी के चलते उन्होंने अपनी 36 बीघा जमीन एजाज को बैनामा कर दी थी, जबकि 20 बीघा जमीन उसने अपने भतीजों नाजिर और मुनाजिर निवासी वीरपुर थाना पिहानी को दी थी। भतीजे इसका विरोध कर रहे थे। बताते हैं कि एजाज जमीन देने को भी तैयार थे, लेकिन वह चाहते थे बैनामे में जितना रुपया लगा है वह उसे दे दे। तभी से एजाज की जान के पीछे यह लोग पड़े थे।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना देकर जताया था खतरा
एजाज के परिवार वालों का कहना है कि एजाज ने अपनी जानमाल के खतरे की सूचना एसपी तथा स्थानीय पुलिस को दे रखी थी, बावजूद इसके उसकी हत्या हो गई। एजाज ने घटना से दो दिन पूर्व भी खतरा भांपकर पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन पुलिस मामले को हल्के में लेती रही।
चार वर्ष पहले हुआ था एजाज का निकाह
एजाज का निकाह चार साल पहले पूरनपुर की जीनत से हुआ था एजाज के अभी तक कोई औलाद नहीं थी। एजाज के माता पिता का भी काफी पहले इंतकाल हो चुका था, मृतक की तीन सगी बहनें है जिसमें तहसीन की मौत हो चुकी थी जबकि दो बहनें यासमीन का निकाह शाहाबाद जिला हरदोई में और जरीना शाहजहांपुर में शादी के बाद रह रही हैं।
हत्या जमीनी रंजिश के चलते हुई है। नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एजाज ने जान का खतरा होने की बात पुलिस से नहीं बताई है।
मनोज कुमार झा, एसपी