{"_id":"5884b2e24f1c1b6f35efe9f4","slug":"dalit-woman-in-the-house-dragging-charged-with-misconduc","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में खींचकर दलित युवती के साथ दुराचार का आरोप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में खींचकर दलित युवती के साथ दुराचार का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो बांकेगंज।
Updated Sun, 22 Jan 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी 100 ने आरोपी को दबोचकर पुलिस को सौंपा
पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव की दलित महिला ने गांव के ही एक युवक पर 20 वर्षीय पुत्री को घर में खींचकर दुराचार करने का आरोप लगाया है। महिला की सूचना पर पहुंची यूपी 100 ने आरोपी युवक को थाना पुलिस को सौंप दिया।
पीड़िता की मां के मुताबिक उसकी पुत्री रविवार की सुबह करीब 10 बजे किसी काम से गांव में गई थी। इस दौरान गांव के ही युवक ने उसकी पुत्री को दबोच लिया और घर के अंदर घसीट ले गया। जहां उसके साथ दुराचार किया। पुत्री के विरोध करने पर मारपीट की। किसी तरह से आरोपी के चंगुल से छूटी पुत्री जब घर पहुंची और घटना बताई तो उनके होश उड़ गए। महिला ने मोबाइल से यूपी 100 घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस, आरोपी, पीड़िता, उसकी मां को जीप में बैठाकर थाना मैलानी ले गई। एसओ अजय यादव ने बताया मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी युवक पुलिस की हिरासत में है।