{"_id":"582b4ce24f1c1b7b388fee43","slug":"dalit-slaps-to-the-complainant-put-in-lockup","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित फरियादी को थप्पड़ मारे, हवालात में डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दलित फरियादी को थप्पड़ मारे, हवालात में डाला
अमर उजाला ब्यूरो सिंगाही।
Updated Tue, 15 Nov 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- एसओ ने आरोपी मुंशी को लगाई फटकार
- फरियादी को हवालात से निकलवाया बाहर
- सिपाहियों को गांव भेजकर जांच के दिए आदेश
नवागत एसपी के आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए थाना सिंगाही के मुंशी ने एक दलित मजदूर तबके के फरियादी को थप्पड़ जड़ दिया। इतना ही नहीं उसे हवालात में भी डाल दिया, जबकि एसपी प्रत्येक फरियादी के साथ अच्छा बर्ताव करने और एफआईआर दर्ज करने के निर्देश पहले ही सभी थानेदारों को दे चुके हैं। मामला संज्ञान में आने पर गंभीर हुए एसओ ने मुंशी सुरेश सिंह को कड़ी फटकार लगाते हुए फरियादी को हवालात से बाहर निकलवाया और सिपाहियों को मौके की जांच करने गांव भेजा।
थाना सिंगाही के गांव लालापुर निवासी दलित मजदूर गयाप्रसाद पासी ने बताया कि उन्होंने घर के सामने पड़ी अपनी जमीन पर लहसुन आदि बो रखा है। मंगलवार की सुबह गांव के ही एक दबंग व्यक्ति लहसुन के ऊपर मिट्टी पाटकर कब्जे का प्रयास करने लगा। जब उसने विरोध किया तो आरोपी के परिवार के दो अन्य लोग आ गए और उसकी पिटाई कर दी। बांका से प्रहार कर उसे घायल कर दिया। शोर शराबा होने पर परिवार के लोग भी मौके पर आ गए। परिवार वालों ने आरोपियों से बांका छीन लिया, लेकिन आरोपी मौके से भाग निकले। उसने बताया कि जब तक वह थाने पहुंचता, उससे पहले विपक्षी थाने पहुंच गए। वह थाने के मंदिर के पास तहरीर लिखवा रहा था। इसी बीच दफ्तर में तैनात मुंशी सुरेश सिंह वहां पहुंच गए। गाली-गलौच करते हुए उल्टे ही उस पर मारपीट करने का आरोप लगाया और थप्पड़ मार दिया। बाद में उसे खींचते हुए ले जाकर हवालात में डाल दिया। इसकी जानकारी जब एसओ जावेद अख्तर को हुई तो उन्होंने मुंशी को फटकार लगाई और पीड़ित को हवालात से बाहर निकालकर उसकी समस्या सुनी। एसओ जावेद अख्तर ने बताया कि मुंशी को डांट फटकार दिया गया है। भविष्य में ऐसी हरकत न करने की कड़ी हिदायत दी गई है। सिपाहियों को मौके की जांच के लिए गांव भेजा गया है, जांच में जो बात सही मिलेगी उसी के आधार पर कार्रवाई होगी। खास बात यह है कि नवागत एसपी मनोज कुमार झा ने चार्ज लेने के बाद आयोजित परिचय सम्मेलन में थानेदारों को शत प्रतिशत एफआईआर दर्ज करने और फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार करने के निर्देश दिए थे, लेकिन यहां तो थाने के मुंशी ही दरोगा बन गए।
वर्जन......
मुंशी को फरियादी की बात सुननी चाहिए और एसओ को बताना चाहिए, अगर मुंशी ने मारपीट की है तो गलत बात है। मामले को खुद दिखवाकर कार्रवाई करूंगा। - मनोज कुमार झा, एसपी