फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dalit girl raped by dragging the Farm

खेत में खींचकर दलित किशोरी से बलात्कार

Mon, 22 Aug 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मितौली।
अमर उजाला ब्यूरो/मितौली। Updated Mon, 22 Aug 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Dalit girl raped by dragging the Farm
rape
15 वर्षीय आरोपी किशोर के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच करने गई 15 वर्षीय किशोरी को उसकी ही उम्र और बिरादरी के एक लड़के ने दबोच लिया और गन्ने के खेत में ले जाकर रेप किया। किशोरी के विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ डाले। आरोप है कि आरोपी के घर वालों ने उसे थाने नहीं जाने दिया। दूसरे दिन दोपहर बाद परिवार वाले किसी तरह थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता को पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है।

पीड़िता के पिता ने बताया उसकी 15 वर्षीय पुत्री शनिवार शाम को करीब पांच बजे शौच को गई थी। इसी बीच गांव का ही 15 वर्षीय उसकी बिरादरी का लड़का वहां पहुंच गया और उसकी पुत्री को गन्ने के खेत में खीच ले गया। विरोध करने पर पुत्री के कपड़े फाड़ डाले और उसके साथ दुराचार किया। घटना किसी से बताने और रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मार देने की धमकी दी। आरोपी के चंगुल से छूटी पुत्री घर पहुंची और आपबीती अपनी मां को बताई। घर वालों का आरोप है कि जब वह पुत्री को लेकर थाने जाने के लिए घर से बाहर निकले तो रास्ते में आरोपी के परिवार वालों ने उन्हें घेर लिया और थाने नहीं जाने दिया। सुबह भी थाने नहीं आने दे रहे थे। दोपहर को वह किसी तरह पुत्री को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। एसओ रामकुमार यादव ने बताया कि पीडिता के पिता की तहरीर पर रेप की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed