फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dacoity in a house in Bhanwapur

खिड़की तोड़कर घर में घुसे बदमाशों ने डाला डाका

Mon, 19 Feb 2018 07:06 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Mon, 19 Feb 2018 07:06 PM IST
विज्ञापन
Dacoity in a house in Bhanwapur
demo pic
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव भनवापुर निवासी सोबरन पाल के घर शनिवार रात बदमाशों ने धावा बोल दिया। खिड़की तोड़कर घर में घुसे छह-सात बदमाशों ने परिवार को गन प्वाइंट पर लेकर कब्जे में कर लिया। घर वालों की पिटाई कर दहशत फैला दी। करीब पौन घंटे लूटपाट करने के बाद बदमाश नकदी-जेवर समेत करीब दो लाख का माल लूट ले गए। रविवार को पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। परिवार के लोग दहशत में है।
विज्ञापन

गांव भनवापुर निवासी सोबरन पाल का घर गांव के छोर पर है। गृहस्वामी ने बताया कि शनिवार की रात वह परिवार के साथ सो रहे थे। रात करीब दो बजे हथियारों से लैस छह-सात बदमाश खिड़की तोड़कर घर में घुस आए। बदमाशों ने परिवार के सदस्यों को गन प्वाइंट पर ले लिया और सभी के हाथ बांधकर एक किनारे बिठा दिया। दहशत फैलाने के लिए उनकी पिटाई भी की और अलमारी की चाबी ले ली। गृह स्वामी के मुताबिक बदमाशों ने बक्सों और अलमारी से दो हजार रुपये, मटरमाला, अंगूठी, सोने की चेन, पायल, बिछिया, मांग बेंदी, कमर बिछुआ और सोने के कंगन आदि करीब दो लाख का माल लूट लिया। इसके अलावा महिलाओं के पहने जेवर भी उतरवा लिए। पीड़ित ने रविवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


कोतवाल बोले, मुझे नहीं है जानकारी
घटनाओं को छुपाने और रिपोर्ट दर्ज करने में खेल करने वाली सदर कोतवाली पुलिस गांव भनवापुर निवासी सोबरन पाल के घर पर डकैती की घटना को गटक गई। पीड़ित सोबरन ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देने की बात बताई है, लेकिन कोतवाल अशोक पांडेय तहरीर की बात तो दूर घटना की जानकारी होने से भी साफ इंकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि किसी ने न तो घटना की सूचना दी है और न ही तहरीर
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ महीने बाद भी दुर्गापुरम की नहीं खुली डकैती
बदमाशों ने छह जनवरी की रात शहर के मोहल्ला दुर्गापुरम (अर्जुनपुरवा) गोविंद रस्तोगी और श्यामू समेत तीन घरों में जमकर लूटपाट की थी। बदमाश तीनों स्थान से नकदी समेत करीब तीन लाख रुपये का सामान लूट ले गए थे। घटना को हुए डेढ़ महीने बीत चुका है, लेकिन पुलिस अभी तक इस घटना का भी खुलासा नहीं कर सकी है।


गन्ना क्रय केंद्र पर बदमाशों ने चौकीदार को पीटा, लूटपाट
निघासन। थाना क्षेत्र के गांव भंगइया चाट में अदलाबाद बी के नाम से गुलरिया चीनी मिल का गन्ना क्रय केंद्र है। भंगइयाचाट निवासी विजय केंद्र पर चौकीदार है। चौकीदार ने बताया कि रविवार रात वह क्रय केंद्र पर पड़ी झोपड़ी में सो रहा था। रात करीब एक बजे पांच नकाबपोश असलहाधारी बदमाश आए और उसे बंधक बनाकर तलाशी ली। कुछ न मिलने से नाराज बदमाशों ने उसकी जमकर पिटाई की। क्रय केंद्र में खड़े एक ट्रक का शीशा तोड़ दिया। उसमें रखा बैट्रा और जग उठा लिया। उसके बाद बदमाश हवा में तमंचा लहराते भाग गए। बदमाशों ने करीब आधे घंटे तक लूटपाट की, लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी। सूचना के बाद भी पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। ग्रामीणों ने पुलिस पर गश्त न करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed