फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Cut with ax wife, husband sprung forward later train

पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, बाद में ट्रेन के आगे कूदा पति

Tue, 03 May 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो/गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। Updated Tue, 03 May 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Cut with ax wife, husband sprung forward later train
हत्या - फोटो : अमर उजाला
- गोला की बेनीप्रसाद कालोनी द्वारिकागंज में हुई वारदात
विज्ञापन

- सोमवार की रात को कर दी थी पत्नी की हत्या
- मंगलवार को आरोपी पति का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

गोला कोतवाली क्षेत्र के गांव द्वारिकागंज की बेनीप्रसाद कालोनी में दिल-दहला देने वाली वारदात हुई है। कालोनी निवासी एक व्यक्ति ने सोमवार की रात करीब 10 बजे अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर नृशंस हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी पति फरार हो गया। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस आरोपी पति की तलाश करती रह गई। वहीं, मंगलवार की सुबह आरोपी पति का रेलवे ट्रैक पर शव बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कोतवाली क्षेत्र के गांव द्वारिकागंज की बेनीप्रसाद कालोनी में सोमवार की रात को करीब 10 बजे राजेश कुमार उर्फ राजू ने अपनी पत्नी 42 वर्षीय गुड्डी देवी की कुल्हाड़ी से कई प्रहार कर निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी पति घटनास्थल पर आलाकत्ल कुल्हाड़ी को छोड़कर फरार हो गया। घटना के समय घर में मौजूद पुत्र अनिल कुमार यह नजारा देखकर सन्न रह गया। उसने हिम्मत जुटाते हुए रात करीब साढ़े दस बजे फोन कर घटना की सूचना अपने मामा भदेड़ निवासी रामऔतार को दी, जिसके बाद ग्रामीणों और रिश्तेदारों का तांता लग गया। उधर, घटना के अंजाम से भयभीत राजू ने रात में ही मैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम सरकारपुर के पास मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। मृतक के पुत्र अनिल कुमार की तहरीर पर पुलिस ने हत्या और आत्महत्या का मुकदमा दर्ज कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटनास्थल से पुलिस ने आला कत्ल कुल्हाड़ी बरामद कर ली हैै। एक साथ पति-पत्नी की मौत की घटना से गांव में मातम पसर गया है।
विज्ञापन


पति पत्नी की मौत से बिखर गया परिवार
गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के गांव द्वारिकागंज की बेनीप्रसाद कालोनी में पत्नी की हत्या के बाद पति की आत्महत्या से पूरा मोहल्ला सहमा हुआ है। हर कोई ऐसी घटना की निंदा कर रहा है। परिवार और मोहल्ले के लोग इस घटना पर पति की नासमझी और तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। पति-पत्नी की मौत से परिवार बिखर गया है। बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेनीप्रसाद कालोनी में सोमवार की रात राजेश कुमार उर्फ राजू को अपनी पत्नी गुड्डी देवी पर कुल्हाड़ी से प्रहार करते हुए उसके पुत्र अनिल कुमार, पुत्री रुची और संदीप ने देखा था। शोर मचाने पर जब तक आसपास के लोग दौड़े, तब तक आरोपी फरार हो गया और उसकी पत्नी की मौत हो चुकी थी। रात में ही मृतका के पुत्र अनिल कुमार ने अपने पिता के खिलाफ मां की हत्या करने की पुलिस में तहरीर दी। पुलिस ने रात में ही शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

पहले से तय करके की पत्नी की हत्या
गोला गोकर्णनाथ। राजेश कुमार ने पत्नी की हत्या करने के लिए दिन में ही तानाबाना बुन लिया था। उसने सोमवार की शाम को जान बूझकर बच्चों को मेला देखने भेजा। पुत्र अनिल कुमार ने बताया कि जब वह अपनी बहन रुचि के साथ मेला देखने जा रहा था। उस समय वह अपने पिता और मां को एक साथ खाना खाते छोड़ गया था। मां ने उसे मेला देखने के लिए 100 रुपये भी दिए थे। मृतका की ननद अनिल की बुआ जशमत कुमारी ने बताया कि शाम को उसकी भाभी गुड्डी ने उसे दवाई खिलाकर आराम करने के लिए कहा और वह अपने काम में लग गई। बताया कि दवाई खाने के बाद वह सो गई। जब मुख्य दरवाजे खुलने की उसने जोरदार आवाज सुनी तो देखा कि राजेश घर से बाहर की ओर भाग रहा था। जब कमरे में जाकर देखा तो गुड्डी का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। हालांकि मृतका के पुत्र अनिल कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह मेला देखकर घर वापस गया। घर के आंगन में उसके पिता गुड्डी देवी पर कुल्हाड़ी से वार कर रहे थे। ललकारने पर आरोपी फरार हो गया।

कातिल पति को था पत्नी के चरित्र पर शक
गोला गोकर्णनाथ। बद्रीप्रसाद कालोनी में पत्नी की हत्या करने वाले पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था, इसलिए वह आए दिन उसके साथ मारपीट किया करता था। मृतका के भाई पप्पू निवासी भदेंड़ ने बताया कि उसकी बहन पांच भाईयों में अकेली थी। राजेश आए दिन उसकी बहन के चरित्र पर शक कर मारा पीटा करता था। एक बार उसने बहन का हाथ तोड़ दिया था और सिर पर वार कर घायल कर दिया था। जब उसे और भाइयों को जानकारी लगी तो वह अपनी बहन को गांव ले गए थे। ठीक होने के बाद बहन ने कहा कि उसके बच्चे बड़े हो गए हैं। गृहस्थी बिखरने के डर से वह पुन: अपने पति के साथ आ गई थी। उस समय राजेश पलिया के निकट मरौछा गांव में रहते थे। उसके बाद राजेश मरौछा से परिवार सहित टेहरा और टेहरा के बाद डेढ़ वर्ष से द्वारिकागंज की बेनीप्रसाद कालोनी में मकान बनाकर रह रहा था। आरोप है कि राजेश के चाल चलन से इसके भाई भी कोई वास्ता नहीं रखते थे और बड़ा बेटा सुनील भी परेशान होकर अपने परिवार समेत चंडीगढ़ में काम करता है।

घटना के अंजाम से भयभीत होकर की आत्महत्या
गोला गोकर्णनाथ। राजेश कुमार उर्फ राजू ने अपनी पत्नी गुड्डी देवी की आवेश में आकर कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी। घटना के अंजाम से भयभीत होकर राजू ने यहां से पांच किमी दूर मैलानी थाना क्षेत्र के गांव सरकारपुर के पास मानव रहित रेलवे क्रासिंग पोल संख्या 172/89 के मध्य रात में ही ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। ट्रेन से कटकर किसी व्यक्ति के आत्महत्या करने की खबर सुनकर परिवार के लोग सरकारपुर पहुंचे। मृतक के पुत्र अनिल कुमार ने शव की शिनाख्त राजेश कुमार उर्फ राजू के रूप में की।
दो महीने बाद होनी थी बेटी की शादी
गोला गोकर्णनाथ। परिवार की कलह ने एक हंसती खेलती गृहस्थी को निगल लिया है, जिसमें मां-बाप दोनों की मौत हो गई है। बेनीप्रसाद कालोनी निवासी राजेश ने अपनी पत्नी गुड्डी की हत्या करने के बाद खुद भी घटना के अंजाम के डर से आत्महत्या कर ली है। दोनों के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं, जिसमें बड़े पुत्र सुनील और पुत्री रिंकी की शादी हो चुकी है। जबकि अनिल और रुचि अभी अविवाहित हैं। रुचि की दो माह बाद शादी होनी थी। भाई अनिल ने बताया कि जिसकी तैयारी वह और उसके बड़े भाई सुनील कर रहे थे। घटना के बाद परिवार की खुशियां तबाह हो गई हैं।

राजेश कुमार अपनी पत्नी गुड्डी पर शक किया करता था, जिससे आए-दिन दोनों में झगड़ा होता था। सोमवार की शाम को पति-पत्नी में विवाद हुआ था। परेशान होकर पत्नी ने आत्महत्या करने की चेतावनी दी थी। रात करीब 10 बजे मौका पाकर राजेश ने पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर मैलानी थाना क्षेत्र के गांव सरकारपुर के पास मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर आत्महत्या कर ली है। मृतक के पुत्र अनिल कुमार ने कोतवाली गोला और मैलानी थाना में तहरीर दी है। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
- अवनीश्वरचंद श्रीवास्तव, सीओ गोला गोकर्णनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed