{"_id":"73e5ee93aa754b46f90f47ff4f26a008","slug":"current-private-lineman-killed-scorched-by-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से झुलसे प्राइवेट लाइनमैन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट से झुलसे प्राइवेट लाइनमैन की मौत
मैगलगंज
Updated Fri, 23 Jan 2015 05:28 PM IST
विज्ञापन
बिजली लाइन जोड़ने के लिए पोल पर चढ़े प्राइवेट लाइनमैन की करंट लगने से 23 दिन बाद लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर में मौत हो गई।
बता दें कि क्षेत्र के खखरा गांव के मजरा लट्ठौनापुरवा निवासी प्राइवेट लाइनमैन 34 वर्षीय प्रमोद कुमार 30 दिसंबर को अपने साथी बिजलीकर्मी अनिल के साथ औरंगाबाद मार्ग पर केबल जोड़ने के लिए गया था, जहां प्रमोद ने मुबारकपुर पावर हाउस पर ड्यूटी पर तैनात निर्मल कुमार से केबल जोड़ने के लिए शट डॉउन मांगा था। वह लाइन जोड़ ही रहा था कि सप्लाई चालू हो गई। इससे वह करंट लगने से बुरी तरह से झुलस गया था। गंभीर हालत में उसे लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां 23 दिनों तक चले उपचार के बाद उसकी मौत हो गई। प्रमोद के शव को लखनऊ से यहां लाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया।