फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Current and three people injured

करंट से तीन लोग झुलसे

Wed, 28 Jan 2015 06:09 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 28 Jan 2015 06:09 PM IST
विज्ञापन
Current and three people injured
फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव मौजमाबाद में हाईटेंशन लाइन से जोड़ी गई घरेलू लाइन की बिजली गांव वालों के लिए मुसीबत बन गई। मंगलवार की देर रात ट्रांसफार्मर में आई तकनीकी खराबी से हाईटेंशन लाइन की बिजली घरेलू लाइन में प्रवाहित होने लगी। इससे गांव में करंट फैल गया। इस दौरान करंट की चपेट में आए दंपति और उनकी बेटी झुलस गई। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक अभी हाल में ही राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत मौजमाबाद में घरेलू बिजली लाइन बिछाई गई थी। कुछ दिन पहले ही इसे पास से गुजरी 11 हजार केवीए की हाईटेंशन लाइन से जोड़ा गया था। मंगलवार की रात बिजली सप्लाई के लिए लगे ट्रांसफार्मर में आई खराबी के चलते हाईटेंशन लाइन का करंट घरेलू लाइन में प्रवाहित हो गया। वहीं बिजली अधिकारियों का कहना है कि हाईटेंशन लाइन का जंफर टूटकर घरेलू लाइन पर गिरा, जिससे करंट फैला। करंट की चपेट में आने से गांव निवासी सुरेंद्र त्रिवेदी (50), उनकी पत्नी सुनीला (45) और पुत्री शिखा (19) बुरी तरह झुलस गईं। रात में ही तीनों का प्राइवेट डॉक्टर से इलाज कराया गया। बुधवार को उन्हें जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। लोगों का कहना है कि करंट फैलने से गांव के कई घरों में लगे बिजली उपकरण फुंक गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed