{"_id":"592468f34f1c1b2d2c537329","slug":"crooks-shot-a-young-man-sleeping-outside-the-house-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने घर के बाहर सो रहे युवक को गोली मारी, घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने घर के बाहर सो रहे युवक को गोली मारी, घायल
अमर उजाला ब्यूरो ईसानगर।
Updated Tue, 23 May 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
shoot
हसनपुर कटौली में हुई वारदात से सनसनी, हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
गांव हसनपुर कटौली में घर के बाहर सो रहे गृहस्वामी ने आहट मिलने पर जब टॉर्च की रोशनी डाली तो कुछ दूरी पर खड़े दो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गए। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची यूपी 100 ने घायल को पीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उन्हें डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बदमाशों की गोली लगने से घायल हसनपुर कटौली निवासी मुन्नूलाल भार्गव ने बताया कि सोमवार की रात वह अपने घर के बाहर रोज की तरह लेटे थे। रात करीब 12 बजे अचानक उनकी आंख खुली तो देखा कि उनसे कुछ दूरी पर दो लोग खड़े थे। वह कुछ कहते इससे पहले ही दोनों युवक चले गए। करीब 20 मिनट बाद दोनों युवक दोबारा आ गए और कुछ दूरी पर खड़े हो गए। किसी के खड़े होने की आहट मिलने पर उन्होंने पहचानने के लिए जब टॉर्च की रोशनी दोनों पर डाली तो बदमाशों ने उनपर गोली चला दी। छर्रे मून्नू के दाएं पैर में धंस गए और वह जमीन पर गिर पड़े। इधर, गोली चलने की आवाज और चीखपुकार पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने दोनों बदमाशों की खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। मौके पर पहुंची यूपी 100 ने घटना की सूचना एसओ को देकर एंबुलेंस की मदद से घायल को ईसानगर पीएचसी में भर्ती कराया। जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर गोली मारे जाने की सूचना पर एसओ भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और परिवार वालों और आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। एसओ प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना की अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।