{"_id":"57d2f5064f1c1b3d3b31b086","slug":"court-orders-arrest-of-murder-occurred-at","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश पर हुई हत्यारोपी की गिरफ्तारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट के आदेश पर हुई हत्यारोपी की गिरफ्तारी
अमर उजाला ब्यूरो/ममरी।
Updated Fri, 09 Sep 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
sdf
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- एक वर्ष पूर्व हुई थी महिला की हत्या
- दो आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर
हैदराबाद थाना पुलिस ने ग्राम नौगवां में जगह के विवाद को लेकर एक साल पूर्व महिला की लाठी डंडों और ईंट से प्रहार कर हत्या करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया है, यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर हुई है।
एसओ प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि ग्राम नौगवां में 13 अक्तूबर 2015 को खूंटे की जगह पर मिट्टी डालने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी चंदर उर्फ रामचंद्र बेटे अजीत पत्नी रामलली ने रमेश चंद की मां पार्वती देवी पर लाठी-डंडों, ईंट से प्रहार कर गंभीर घायल कर दिया था। रमेश चंद की पत्नी पुष्पा देवी ने तीनों के नामजद रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। बाद में पार्वती की 15 अक्तूबर को जिला चिकित्सालय में मौत हो गई थी। जिससे यह मारपीट का मामला गैर इरादतन हत्या में तरमीम हो गया था, लेकिन पुलिस किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी अभी तक नहीं कर पायी थी। जिससे कोर्ट ने गिरफ्तारी आदेश दिया था। एसओ ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी चंदर उर्फ रामचंद्र को गिरफ्तार कर उसका चालान धारा 304 के अभियोग में भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश हो रही है।