{"_id":"1027500a0efa3367a7ed2a49f7f2c582","slug":"court-murder-trial-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश पर हत्या का मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट के आदेश पर हत्या का मुकदमा
लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 14 Jun 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला अर्जुनपुरवा में एक महिला की उसके मायके में संदिग्ध हालात में मौत होने के मामले में कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतका की मां सुमन पत्नी शिवकुमार ने आरोपी पति पर शक के चलते हत्या करने का आरोप लगाया है।
बता दें कि 29 अप्रैल 2015 को मोहल्ला अर्जुनपुरवा स्थित मायके में रहने वाली दीप्ति कश्यप पत्नी दिलीप कुमार का शव फांसी से लटकता पाया गया था। घटना से कुछ दिन पहले ही उसका पति अपनी पत्नी से मिलने अर्जुनपुरवा आया था। घटना वाली रात को दिलीप औैर उसकी पत्नी दीप्ति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद संदिग्ध हालात में दीप्ति की मौत हो गई थी। इस मामले में मृतका की मां सुमन ने अपनी पुत्री के चरित्र पर संदेह के चलते हत्या करने का आरोप लगाया और कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। कोतवाल दुर्गेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी दिलीप कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।