फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Container collision injured buffalo, Dunlop shatter

कंटेनर की टक्कर से भैंसें घायल, डनलप चकनाचूर

Thu, 10 Nov 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो ममरी।
अमर उजाला ब्यूरो ममरी। Updated Thu, 10 Nov 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Container collision injured buffalo, Dunlop shatter
हादसा - फोटो : अमर उजाला
एक अन्य घटना में डनलप पेड़ से टकराया
विज्ञापन

गोला-मोहम्मदी रोड पर तेजगति से आ रहे कंटेनर ने गन्ना भरे डनलप को टक्कर मार दी, जिससे दोनों भैंसें गंभीर घायल हो गईं और डनलप चकनाचूर हो गया तो एक अन्य घटना में बैलगाड़ी को बचाने के चक्कर में एक कंटेनर पेड़ से जा टकराया।
पहली घटना गुरुवार सवेरे ग्राम बरगदिया के पास हुई। जहां शाहजहांपुर से गोला आ रहे कंटेनर संख्या एनएल01 के/ 1112 ने बजाज चीनी मिल गन्ना ले जा रहे डनलप को टक्कर मार दी, जिससे ग्राम बरगदिया निवासी डनलप चालक कृषक रामाधार के डनलप के परखचे उड़ गए और दोनों भैंसें गंभीर घायल हो गईं। इस हादसे में बैलगाड़ी चालक रामाधार दूर जा गिरा। चालक कंटेनर लेकर भाग निकला। रामाधार ने हैदराबाद थाने में तहरीर दी है। घायल भैंसों को मवेशी अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन

दूसरी दुर्घटना इसी रोड पर ममरी-धिरावां के बीच हुई, जहां चीनी मिल जा रही एक बैलगाड़ी को बचाने में कंटेनर एमएच 15सीके/2767 का चालक दिलीप सिंह संतुलन खो बैठा और कंटेनर रोड के नीचे पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में चालक और क्लीनर बाल-बाल बच गए। चालक दिलीप सिंह ने बताया कि वह कोलकाता से कंटेनर लेकर रुद्रपुर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोला में कंटेनर छोड़कर चालक फरार
गोला गोकर्णनाथ। जिस चालक ने मोहम्मदी मार्ग पर गन्ना भरे डनलप को टक्कर मारी थी वह नगर के अलीगंज मार्ग पर इलाहाबाद लखनऊ क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के सामने कंटेनर लावारिस छोड़कर भाग गया। कंटेनर के सड़क के किनारे खड़े होने से पूरे दिन मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे नानक चौकी इंचार्ज दिनेश यादव ने मौके पर पहुंचकर लोगों से जानकारी ली तो दुकानदारों ने बताया कि यह कंटेनर रात से ही खड़ा है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि रोड पर भीड़ होने के कारण कंटेनर को हटाया नहीं जा सका। शाम को भीड़ कम होने पर कंटेनर को हटवाया जाएगा।


दुर्घटनाओं से बचने को रेडियम पट्टी लगवाने की मांग
ममरी। सड़कों पर बढ़ रही दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए लांग रूट वाहन चालकों ने गन्ने की ढुलाई करने वाली ट्रॉलियों के पीछे और बुग्गी, बैलगाड़ियों के दोनों साइडों में रेडियम पट्टी लगवाने की मांग चीनी मिल और जिला प्रशासन से की है। यहां बता दें कि गोला खुटार और गोला मोहम्मदी रोड पर बीते चार दिनों में छह दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed