{"_id":"5895da4b4f1c1bce22e80d14","slug":"construction-of-the-burial-site-he-grabbed-the-money-vdo","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंत्येष्टि स्थल के निर्माण की धनराशि वीडीओ ने हड़पी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंत्येष्टि स्थल के निर्माण की धनराशि वीडीओ ने हड़पी
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sat, 04 Feb 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
गबन
- फोटो : अमर उजाला
डीपीआरओ ने नोटिस के साथ ही एफआईआर के निर्देश दिए
पलिया ब्लाक की ग्राम पंचायत पतवारा में वर्ष 2016-17 में अंत्येष्टि स्थल निर्माण के लिए मिले बजट में से 3.90 लाख रुपये गबन का मामला सामने आया है। डीपीआरओ सुनील कुमार पांडेय ने आरोपी ग्राम विकास अधिकारी भास्कर राय को नोटिस दिया है। साथ ही सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को एफआईआर कराने के आदेश दिए हैं।
वर्ष 2015-16 में ग्राम पंचायत पतवारा में अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराने के लिए 13.23 लाख धनराशि मिली थी। ग्राम विकास अधिकारी भास्कर राय ने धनराशि आहरित करने के बाद अधूरा निर्माण छोड़ दिया। इस दौरान कई नोटिस भी दी गई, लेकिन स्थल का निर्माण पूरा नहीं कराया गया। डीपीआरओ सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ प्रथम दृष्टया गबन का आरोप सिद्ध होने पर एफआईआर के निर्देश दिए गए हैं।