{"_id":"6ad90bcb30af2fb63a0c5f54","slug":"youth-injured-after-falling-from-a-height-of-25-feet-from-a-ride-at-the-ramlila-fair-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-188547-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: रामलीला मेले में झूले से 25 फीट की ऊंचाई से गिरा युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: रामलीला मेले में झूले से 25 फीट की ऊंचाई से गिरा युवक घायल
Thu, 22 Oct 2026 12:30 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 22 Oct 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
झूले से गिरकर घायल हुए युवक का ट्रामा सेंटर में होता उपचार। संवाद
- फोटो : झूले से गिरकर घायल हुए युवक का ट्रामा सेंटर में होता उपचार। संवाद
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के रामलीला मेले में मंगलवार देर रात नाव वाले चलते झूले से एक युवक करीब 25 फीट की ऊंचाई से नीचे मैदान में आ गिरा। मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने घायल को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पुलिस के अनसार शिकोहाबाद के एटा तिराहा स्थित कुरैशियान मस्जिद के पास रहने वाला 32 वर्षीय जुल्फिकार मंगलवार देर रात मेले में घूमने गया था और वह नाव झूले में झूल रहा था। घायल युवक का कहना है कि वह झूले में एक किनारे पर बैठा था और अचानक असंतुलित होने के कारण नीचे गिर पड़ा। मौके पर मौजूद कुछ अन्य लोगों का कहना था कि झूला चलने के दौरान युवक खड़े होने का प्रयास कर रहा था, जिसके चलते उसका हाथ छूट गया और वह गिर गया। इस हादसे में उसकी कमर में गंभीर चोटें आई हैं।
अस्पताल पहुंचे परिजन, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
घटना की खबर मिलते ही रोते-बिलखते परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। हादसे के बाद मेला संचालकों ने सुरक्षा को देखते हुए झूलों का संचालन बंद करा दिया।इस दौरान कुछ लोगों ने टिकट के रुपये वापस न मिलने पर रोष भी व्यक्त किया। इस दुर्घटना ने एक बार फिर मेलों में झूलों की तकनीकी सुरक्षा और मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
घायल युवक ट्रामा सेंटर में उपचाराधीन है। मामले में जांच की जा रही है।
- संतोष कुमार सिंह, सीओ सिटी