फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   CO front office Uckkon snatched the bag

सीओ आफिस के सामने उचक्कों ने बैग छीना

Wed, 03 Jun 2015 08:17 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 03 Jun 2015 08:17 PM IST
विज्ञापन
शहर की मेन रोड पर सीओ आफिस के सामने स्थित पंजाब नेशनल बैंक से 50 हजार रुपये निकालकर जा रहे एक व्यक्ति से दो उचक्कों ने रुपये भरा बैग छीन लिया और भाग गए। दोपहर पौने एक बजे मेन रोड पर हुई इस वारदात से सनसनी फैल र्गई। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला ईदगाह निवासी अशोक कुमार बुधवार को रुपये निकालने मेन रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में गए थे। बैंक से 50 हजार रुपये निकालकर वह बाहर आए और बाइक की डिग्गी में रुपयों से भरा बैग रखने लगे। तभी अधेड़ उम्र के दो उचक्के आए, जिसमें से एक ने टाइम पूछा। इस दौरान दूसरे उचक्के ने रुपयों से भरा बैग छीन लिया और दोनों गुलाटी वाली गली से फरार हो गए। अचानक हुई वारदात से अशोक कुमार भौैचक्के रह गए, उन्होंने चंद कदम दूर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बैंक जाकर रुपये निकालने की तस्दीक की तो बैंक मैैनेजर ने 50 हजार रुपये निकाले जाने की पुष्टि की है। पीड़ित अशोक कुमार ने बताया कि उन्होंने काम के लिए रुपये निकाले थे और वह रुपये लेकर घर जा रहे थे।
विज्ञापन

बैक गेट पर सीसीटीवी नहीं, न ही गार्ड
पंजाब नेशनल बैंक शाखा के गेट पर सीसीटीवी नहीं लगा है और न ही कोई गार्ड था। बिल्कुल पास में स्थित एटीएम का सीसीटीवी काम नहीं रहा था। इससे पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिलना मुश्किल नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर कोतवाल दुर्र्गेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। हुलिए के आधार पर उचक्कों की तलाश कराई जा रही है। सीसीटीवी से फुटेज के जरिए पहचान कर्राई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed