फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ckrod found lying along the body of the elderly

चकरोड किनारे पड़ा मिला बुजुर्ग का शव 

Thu, 23 Feb 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  सिकंद्राबाद।
अमर उजाला ब्यूरो  सिकंद्राबाद। Updated Thu, 23 Feb 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
Ckrod found lying along the body of the elderly
dead body
छह के खिलाफ हत्या समेत कई धाराओं में केस दर्ज 
विज्ञापन

थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव लूकेपारा निवासी 60 वर्षीय बंशी का शव लूकेपारा मोड़ के पास चकरोड किनारे पड़े होने से सनसनी फैल गई। वह बुधवार की शाम से गायब थे। सिर और गर्दन पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने मृतक के दामाद की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ, बलवा, हत्या और हत्या कर शव छुपाने सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

थाना खीरी के गांव शंकरपुर निवासी रमेश कुमार ने बताया कि उनके ससुर बंशी की तीन पुत्रियां थीं। तीनों पुत्रियों की शादी हो चुकी है। शादी के बाद से ही वह अपनी ससुराल में रहता था। ससुर ने अपनी सारी जमीन तीनों पुत्रियों के  नाम करा दी है। इससे परिवार के लोग रंजिश मानते हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार की शाम से ससुर गायब थे। काफी तलाश की गई, लेकिन कोई पता नहीं चला। गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे ससुर का शव लूकेपारा मोड़ के पास चकरोड पर पड़ा देखा गया। शव पड़े होने की सूचना पर भीड़ जुट गई। सूचना पर रमेश और अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। रमेश के मुताबिक ससुर के सिर और गर्दन पर चोट के निशान थे। उसने परिवार के ही मोहन, मुंशी, वीरेंद्र, जगदीश, नीरज सहित छह लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। एसओ आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चलेगा। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed